Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    सेंसेक्स में 300 अंक की गिरावट:76,550 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक टूटा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली

    15 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान के कारण शेयर बाजार में आज यानी 12 मार्च को लगातार दूसरे गिरावट है। सेंसेक्स करीब 300 अंक की गिरावट के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 23,800 पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। बाजार गिरने की 3 मुख्य वजहें कच्चा तेल फिर 100 डॉलर पार ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी है। ब्रेंट क्रूड करीब 9% बढ़कर फिर 101 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी तेल WTI भी 95 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले कल इस कच्चे तेल की कीमत में गिरावट थी। वहीं 9 मार्च को ब्रेंट क्रूड 116 डॉलर पर पहुंच गया था। एशियाई बाजारों में गिरावट अमेरिकी बाजार में 11 मार्च को गिरावट रही 11 मार्च को FII ने ₹4,672 करोड़ के शेयर्स बेचे एक दिन पहले विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में ₹6,267 करोड़ के शेयर बेचे। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹4,965 करोड़ की नेट खरीदारी की। मार्च महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹39,116 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹53,099 करोड़ की नेट खरीदारी की है। फरवरी महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹6,640 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹38,423 करोड़ की नेट खरीदारी की थी। कल बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले कल यानी 11 मार्च को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1342 अंक (1.72%) की गिरावट के साथ 76,864 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 395 अंक (1.63%) की गिरावट रही, ये 23,867 पर बंद हुआ था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Electric to the rescue: Amid LPG shortage concerns, induction stoves fly off shelves in Tamil Nadu
    Next Article
    Immediate Gas Cylinder Delivery? Scammers Target LPG Users With Fake Ads

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment