Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    19 साल बाद भारत में गूंजेगा ‘वक्का वक्का’:अप्रैल में दिल्ली-मुंबई में होगा शकीरा का लाइव कॉन्सर्ट, कान्ये वेस्ट भी आ रहे इंडिया

    13 hours ago

    2010 का फीफा वर्ल्ड कप कई मायनों में याद किया जाता है। इसकी एक बड़ी वजह शकीरा का गाना ‘वक्का वक्का’ भी है। वही गाना जिसने स्टेडियम से लेकर भारतीय टीवी स्क्रीन तक धूम मचा दी थी, अब यही पॉपुलर गीत 19 साल बाद भारत में फिर से लाइव गूंजने वाला है। कोलंबियन पॉप स्टार शकीरा अप्रैल 2026 में मुंबई और दिल्ली में परफॉर्म करेंगी। 10 और 15 अप्रैल को होने वाले उनके शो ‘फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट 2026’ का हिस्सा होंगे। सिर्फ शकीरा ही नहीं, अगले कुछ महीनों में कई बड़े ग्लोबल आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे। कान्ये वेस्ट: 24 बार के ग्रैमी विजेता का पहला शो 29 मार्च 2026 को अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपना पहला भारत कॉन्सर्ट करेंगे। 24 बार के ग्रैमी विजेता का यह डेब्यू हिप-हॉप फैंस के लिए बड़ा पल माना जा रहा है। मैक्स रिक्टर: ब्रिटिश संगीतकार का पहला शो 18 अप्रैल को मुंबई में ऑस्कर-नॉमिनेटेड कंपोजर मैक्स रिक्टर अपना पहला भारतीय लाइव शो देंगे। वे हॉलीवुड फिल्मों के लिए बैकग्राउंड स्कोर भी दे चुके हैं। इसी तरह 27 मार्च को मुंबई में बर्लिन बेस्ड कलेक्टिव कीनम्यूसिक (Keinemusik) भी परफॉर्म करेगा। स्कॉरपियन्स: दो दशक बाद इंडिया टूर करीब दो दशक बाद जर्मनी का रॉक बैंड स्कॉरपियन्स भी भारत लौट रहा है। 21 से 30 अप्रैल के बीच शिलॉन्ग, गुरुग्राम, बेंगलुरु और मुंबई में उनके शो होंगे। आखिरी बार इस बैंड ने दिसंबर 2007 में भारत में अपना कॉन्सर्ट किया था। यह बैंड 80 के दौर से हिट है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Paramount Skydance s'offre Warner Bros Discovery pour 110 milliards de dollars
    Next Article
    US and Israel attack Iran as Trump says US begins 'major combat operations' • FRANCE 24 English

    Related मनोरंजन Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment