Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    2 साल की बच्ची का शव उठाकर रो पड़े लोग:छोटे बच्चों को लेकर बंकर में छिपीं महिलाएं; अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग की 20 PHOTOS

    22 hours ago

    ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का आज आठवां दिन है। US-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब आम लोगों, खासकर बच्चों पर साफ दिखाई दे रहा है। लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच महिलाएं अपने छोटे बच्चों को लेकर बंकरों में शरण लेने को मजबूर हैं। कई जगहों पर पब्लिक स्कूलों और इमारतों को अस्थायी शेल्टर में बदला जा रहा है, जहां लोग हमलों से बचने के लिए छिपे हुए हैं। इजराइल के लेबनान पर हमले के बाद हर तरफ मलबा ही मलबा नजर आ रहा है। इसके अलावा यमन और तुर्किये जैसे देशों में ईरान के समर्थन में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। 28 फरवरी को शुरू हुई इस जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत हो गई थी। अब तक 1400 से ज्यादा लोग इस युद्ध में मारे जा चुके हैं। युद्ध की तबाही और डर के बीच आम नागरिकों की जिंदगी कैसे प्रभावित हो रही है, इन 20 तस्वीरों में देखिए। 12 फोटोज में देखें, हमलों के बाद के हालात… ईरान इजराइल लेबनान यमन में ईरान के समर्थन में रैली तुर्किये में ईरान के समर्थन में प्रदर्शन इटली की संसद में ट्रम्प का विरोध US-इजराइल vs ईरान की 8 तस्वीरें… ईरान के हमले अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमले इजराइल के लेबनान में हमले -------------------- ये खबर भी पढ़ें… भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला: श्रीलंका के पास डूबा, 87 सैनिकों की मौत; 32 का रेस्क्यू किया अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। अमेरिका ने भारत से लौट रहे एक ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया है। हमले में अब तक 87 ईरानी नौसैनिक मारे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Libra, Weekly Horoscope, March 08 to March 14, 2026: Week demands diligence in finances and career
    Next Article
    Vijay reveals TVK’s poll promises for women -- Rs 2,500 per month, six free LPG cylinders, zero tolerance for crimes against them, and more

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment