Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    20 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हारी भारतीय महिला टीम:ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से हराया; कप्तान हीली का आखिरी मैच था

    1 day ago

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम को टेस्ट में 20 साल बाद हार झेलनी पड़ी है। उसे ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली के आखिरी मैच में 10 विकेट से हराया। इंडियन टीम को आखिरी हार 8 अगस्त 2006 को एडिलेट के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही मिली है। पर्थ के WACA ग्राउंड में रविवार को मेजबानों को महज 25 रन का टारगेट मिला था, जिसे होम टीम ने सिर्फ 4.3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। जॉर्जिया वॉल 16 और फोबी लीचफील्ड 11 रन बनाकर नाबाद लौटीं। भारतीय टीम ने 105 के स्कोर से दिन की शुरुआत की और 149 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 323 रन बनाए थे। जबकि भारतीय टीम पहली पारी में 198 रन पर ऑलआउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 125 रन की बढ़त मिली। एनाबेल सदरलैंड प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। इंडिया ने 44 रन बनाने में गंवाए आखिरी 4 विकेट मैच के तीसरे दिन प्रतिका रावल ने 43 रन और स्नेह राणा ने 14 रन से अपनी-अपनी पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों के आउट होने के बाद टीम को ऑलआउट होने में देर नहीं लगी। टीम ने आखिरी 44 रन बनाने में 4 विकेट गंवा दिए। टीम ने महज 24 रन की बढ़त मिली। ऑस्ट्रेलिया की लुसी हेमिल्टन ने 3 विकेट झटके। एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग और एश्ले गार्डनर ने 2-2 विकेट झटके। प्रतिका रावल की डेब्यू टेस्ट में फिफ्टी नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रही प्रतिका रावल ने अपने डेब्यू टेस्ट में फिफ्टी लगाई। उन्होंने दिन के 5वें ओवर में अलान किंग की चौथी बॉल पर सिंगल लिया और फिफ्टी पूरी की। प्रतिका ने पहली पारी में 18 रन बनाए थे। सदरलैंड ने 129 रन बनाए पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया टीम के 3 बल्लेबाज केवल 58 रन पर पवेलियन लौट गए थे। यहां से सदरलैंड ने पारी संभाली और एलिस पैरी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 169 गेंदों में 128 रन की साझेदारी निभाई। पैरी 116 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद सदरलैंड ने बेथ मूनी के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। सदरलैंड ने 171 बॉल पर 129 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 90.4 ओवर तक बैटिंग की। क्रांति-दीप्ति ने 2-2 विकेट लिए भारत की तरफ से सायली सतघरे ने 50 रन देकर 4 विकेट निकाले, जबकि क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। स्नेह राणा और शेफाली वर्मा ने 1-1 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। पहले दिन भारतीय पारी 198 रन पर सिमटी पर्थ में खेले जा रहे एकमात्र महिला डे-नाइट टेस्ट के पहले दिन जेमिमा रोड्रिग्स के अर्धशतक के बावजूद भारतीय टीम 198 रन पर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड और डेब्यूटेंट लूसी हैमिल्टन की स्विंग गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सके। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। एलिस पेरी 43 रन और एनाबेल सदरलैंड 20 रन बनाकर खेल रही हैं। वह पहली पारी में भारत के स्कोर 102 रन पीछे है। पूरी खबर… --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    IND vs NZ Final: भारत जीता तो टाइटल डिफेंड करने वाला पहला देश बनेगा
    Next Article
    Akansha opens up on intense medical journey after egg-freezing procedure

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment