Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    60 साल में पहली बार अल-अक्सा मस्जिद ईद में बंद:ईरान में बाजार सूने; UAE, कतर और कुवैत में खुले मैदान में नमाज पर रोक

    2 days ago

    दुनियाभर में ईद का जश्न शुरू हो चुका है। मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच पिछले 22 दिनों से जंग चल रही है। ऐसे में 60 साल में पहली बार इजराइल के यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को ईद की नमाज के लिए बंद कर दिया गया है। 1967 के अरब-इजराइल युद्ध के बाद पहली बार है, जब अल-अक्सा को पूरी तरह बंद किया गया है। यह मुसलमानों के लिए मक्का और मदीना के बाद तीसरा सबसे पवित्र स्थल है। ईरान में ईद बाजार वीरान नजर आए। वहीं कतर, UAE और कुवैत जैसे देशों में खुले मैदानों में नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी गई है। खाड़ी देशों में शुक्रवार को ईद मनाई गई ईरान के अलावा लगभग सभी खाड़ी देशों में शुक्रवार को ईद मनाई गई। ईरान में आमतौर पर फारसी नव वर्ष और ईद-उल-फितर से पहले के दिनों में ये बाजार काफी रौनक भरे होते थे। लोग गिफ्ट, कपड़े और खाने-पीने का सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में यहां पहुंचते थे। लेकिन इस बार हालात बदले हुए हैं। बाजारों में न तो पहले जैसी भीड़ है और न ही त्योहारों वाली चहल-पहल। कम लोग ही खरीदारी के लिए बाहर निकल रहे हैं, जिससे त्योहार की रौनक फीकी पड़ती नजर आ रही है। ईरान- इजराइली हमले में मारी गई बच्चों को श्रद्धांजलि इजराइल में लोगों ने नमाज पढ़ी गाजा में तबाही के बीच ईद UAE- ईद के मौके पर चहल-पहल में कमी दिखी ईराक- लोगों ने खामेनेई को याद किया लेबनान- शेल्टर के पास घूमते दिखे लोग तुर्किये- ईद की नमाज अदा करते लोग ब्रिटेन- बड़ी संख्या में नमाज अदा करते लोग ईद पर पाक-अफगान युद्ध 4 दिन के लिए रुका पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद-उल-फितर के अवसर पर जंग में अस्थायी विराम की घोषणा की। जंग को 5 दिनों के लिए रोक दिया गया है। यह कदम सऊदी अरब, तुर्किए और कतर की अपीलों के बाद उठाया गया है। सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार नेप कहा कि यह सीजफायर 18/19 मार्च की रात से 23/24 मार्च की रात तक लागू रहेगा। हालांकि, किसी भी सीमा पार हमले, ड्रोन हमले या पाकिस्तान में आतंकवादी घटना होने पर ऑपरेशन तुरंत फिर से शुरू कर दिया जाएगा। ईद पर विशेष उड़ानें जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और ओमान के लिए नियमित और विशेष उड़ानें संचालित करेंगी। एयरलाइनों के मुताबिक, कुछ उड़ानें फिलहाल अस्थायी रूप से बंद हैं, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। दोनों एयरलाइनों ने यह भी बताया कि जेद्दा (सऊदी अरब) और मस्कट (ओमान) के लिए नियमित उड़ानें जारी रहेंगी। इसमें भारत और जेद्दा के बीच करीब 16 उड़ानें शामिल हैं। एयरलाइनों का कहना है कि हालात को देखते हुए आगे की योजना में जरूरत के अनुसार बदलाव किया जा सकता है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- ईरान को तबाह कर रहे, सीजफायर नहीं करेंगे: मुझे लगता है हम जीत चुके, उनकी नेवी, एयरफोर्स, एयर डिफेंस सब खत्म अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अमेरिका ईरान के साथ सीजफायर नहीं करेगा। उन्होने कहा, ‘बातचीत हो सकती है, लेकिन लड़ाई रोकने का इरादा नहीं है।’ पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    हिमाचल CM बजट पेश कर रहे:20 हजार नौकरियां-किसान आयोग की घोषणा संभव, 75 हजार अस्थायी कर्मियों का मानदेय बढ़ेगा
    Next Article
    India's crude shuffle: How Iran's Hormuz chokehold rerouted oil imports from Gulf to Russia

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment