Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    700 अंक चढ़ने के बाद फ्लैट हुआ सेंसेक्स:82,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा; मेटल, आईटी और ऑटो शेयरों में खरीदारी

    14 hours ago

    सेंसेक्स में आज यानी बुधवार 25 फरवरी को तेजी है। ये 230 अंक (0.25%) चढ़कर 82,450 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 90 अंक (0.35%) की तेजी है। ये 25,500 के स्तर पर आ गया है। आज के कारोबार में मेटल-आईटी शेयरों में खरीदारी है। एशियाई मार्केट में तेजी के साथ कारोबार अमेरिकी बाजार में 24 फरवरी को गिरावट रही विदेशी निवेशकों ने 3,483 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे IRFC में 4% हिस्सेदारी बेच रही सरकार, फ्लोर प्राइस ₹104 तय सरकार रेलवे की फाइनेंस कंपनी IRFC में अपनी 4% तक हिस्सेदारी बेच रही है। यह बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है। यह ऑफर नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए आज से खुल गया है। वहीं, रिटेल निवेशक गुरुवार, 26 फरवरी को अपनी बोलियां लगा सकेंगे। इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹104 प्रति शेयर तय किया गया है। मंगलवार, 24 फरवरी को IRFC का शेयर ₹109.40 पर बंद हुआ था। यानी सरकार निवेशकों को मौजूदा कीमत से डिस्काउंट पर शेयर ऑफर किया है। हालांकि आज ये शेयर करीब 4% नीचे 105 रुपए पर आ गया है। क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी के IPO का आखिरी दिन रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस के IPO का आज आखिरी दिन है। ये 24 फरवरी तक 0.47 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी इस IPO के जरिए 3,100 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी इस इश्यू के जरिए फ्रेश शेयर और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों लेकर आई है। सेंसेक्स कल 1069 अंक गिरकर बंद हुआ था सेंसेक्स में कल यानी मंगलवार 24 फरवरी को गिरावट रही। ये 1069 अंक (1.28%) गिरकर 82,226 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 288 अंक (1.12%) की गिरावट रही। ये 25,425 के स्तर पर आ गया है। कल के कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली रही।
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का जॉइंट ऑपरेशन, गुफा से हथियार बरामद; पिछले 20 दिन में 6 आतंकी मारे
    Next Article
    मां बनने के बाद कटरीना की पहली पब्लिक अपीयरेंस:मास्क से चेहरा छिपाया, पैपराजी को किया वेव, 7 नवंबर को दिया बेटे विहान को जन्म

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment