Search

    Language Settings
    Select Website Language

    8 साल की बच्ची का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर:गला काटकर कनस्तर में बंद कर दी थी लाश, तीन दिन से था फरार

    12 hours ago

    आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में 8 साल की मासूम की गला काटकर हत्या करने वाले आरोपी सुनील की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर हमला कर भाग रहे आरोपी पर जवाबी कार्रवाई में गोली लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। 3 तस्वीरें देखिए… घर के बाहर से लापता हुई थी बच्ची सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी निवासी युवक का जूते का कारखाना है। घर के ठीक सामने ही उनका एक और मकान है। इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उनका सामान रख जाता है। घर के ऊपर दो कमरे हैं। इसमें किराएदार सुनील रहता है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2:00 बजे 8 साल की बेटी कुछ बच्चे के साथ खेलने लगी। काफी देर तक वो दिखाई नहीं दी। पहले परिजनों को लगा कि बेटी ट्यूशन पढ़ने चली गई है। मगर प्रज्ञा 4:30 बजे तक जब लौटकर नहीं आई तो मां को चिंता हुई। उन्होंने आसपास तलाश किया। बाद में टीचर से बात की। उन्होंने बच्ची के घर आने से इनकार कर दिया। पूरे मोहल्ले में तलाश किया बेटी के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोग और पुलिस ने आसपास के इलाके को देखा। सीसीटीवी में दोपहर 2 बजे प्रज्ञा गली के बाहर एक दुकान पर चिप्स का पैकेट लेती है। इसके बाद वापस चली जाती है। वह बाहर की तरफ नहीं निकलती हैं। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से चिंतित थे। आरोपी भी परिजनों के साथ तलाश में जुटा बच्ची के पिता ने बताया कि मंगलवार को वो अपनी बहन की शादी के लिए अंगूठी बनवाने सुनार के पास गए थे। उनके पास फोन पहुंचा कि बड़ी बेटी लापता है। वो तुरंत घर आए। बस्ती के लोग एकत्रित थे। सब बच्ची की तलाश में जुट गए। आरोपी किराएदार सुनील भी उनके साथ बच्ची की तलाश कराने का नाटक करता रहा। वो उनके साथ पुलिस थाने तक गया। मगर, वो थाने के अंदर नहीं गया। पुलिस ने जब बच्ची के गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा करने को दिए तब भी आरोपी उनके साथ था। वो पोस्टर चस्पा करने भी साथ गया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    El índice 'Taco': el mundo financiero intenta sortear al impredecible Trump
    Next Article
    PM मोदी और ट्रंप के फोन कॉल में एलन मस्क भी लाइन पर थे! NYT की रिपोर्ट में दावा

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment