Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आज IND vs NZ फाइनल:भारत जीता तो टाइटल डिफेंड करने वाला पहला देश बनेगा; टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड को कभी नहीं हराया

    14 hours ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें पहली बार सबसे छोटे फॉर्मेट के ICC फाइनल में भिड़ेंगी। 2 बार की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा, टीम को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार मिली थी। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को नहीं हरा सका भारत टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का पलड़ा न्यूजीलैंड पर भारी रहा है, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप में तस्वीर बिल्कुल अलग है। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मुकाबले हुए और तीनों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की। ये मैच 2007, 2016 और 2021 में खेले गए थे। 2016 में तो न्यूजीलैंड ने भारत में ही टीम इंडिया को हरा दिया था। भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 53% मुकाबले जीते टी-20 इंटरनेशनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए। इनमें से 18 भारत ने जीते हैं, जबकि 11 में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। वहीं, 1 मैच टाई रहा। भारत ने 2 मुकाबले सुपर ओवर में अपने नाम किए, जबकि एक मैच का बारिश के कारण टाई रहा। घरेलू मैदान पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 में से 11 मुकाबले जीते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले जनवरी में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 की सीरीज खेली गई। इस सीरीज में भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की थी। पांच मैचों की इस सीरीज में 6 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बना था। वहीं, आखिरी मुकाबले में भारत ने 271 रन बना दिए थे। भारत के पास 4 बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका ईशान ने 2 अर्धशतक लगाए इस वर्ल्ड कप में ईशान किशन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 263 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 77 रहा है। ईशान ने इस दौरान दो अर्धशतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने इतने ही मैचों में 242 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। वे आज 1 विकेट लेकर टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर बन सकते हैं। एलन ने सेमीफाइनल में शतक लगाया इस वर्ल्ड कप में फिन एलन न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 8 मैचों में 289 रन बनाए और टीम को फाइनल में भी पहुंचाया। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 100 रन रहा है, उन्होंने यह शतक सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। रचिन रवींद्र टॉप बॉलर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। मैच बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा धोनी अहमदाबाद पहुंचे फाइनल देखने के लिए भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा समेत कई दिग्गज अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। ICC चेयरमैन जय शाह भी मुकाबले के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। अहमदाबाद में बारिश की संभावना नहीं रविवार को अहमदाबाद में काफी गर्मी रहेगी। बारिश की संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि रात में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। फाइनल के लिए रिजर्व डे फाइनल वाले दिन अहमदाबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है, फिर भी ICC ने एक रिजर्व डे रखा है। अगर किसी कारण 8 मार्च को मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो 9 मार्च (सोमवार) को रिजर्व डे पर मुकाबला खेला जाएगा। अगर फाइनल रिजर्व डे पर भी नहीं हो सका, तो नियमों के मुताबिक दोनों टीमों में ट्रॉफी शेयर होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन। रिचर्ड इलिंगवर्थ अंपायरिंग करेंगे ICC ने फाइनल मुकाबले के लिए ऑफिशियल्स बता दिए हैं। इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ ऑन फील्ड अंपायर होंगे। दोनों पहले सेमीफाइनल में भी अंपायर थे। इलिंगवर्थ 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी क्रिस गैफनी के साथ अंपायरिंग कर रहे थे। वे पिछले वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भी अंपायर थे। साउथ अफ्रीका के अल्लाहुद्दीन पालेकर थर्ड अंपायर रहेंगे। वहीं एड्रियन होलस्टोक चौथे अंपायर की भूमिका निभाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के एंडी पाइक्रॉफ्ट मैच रेफरी रहेंगे। वे एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान भी रेफरी थे। कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार ऐप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का लाइव कवरेज भी फॉलो कर सकते हैं। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ----------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… 2022 के बाद कैसे बदली टीम इंडिया की अप्रोच 10 नवंबर 2022, टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया को इंग्लैंड ने हरा दिया। हार भी मामूली नहीं, 169 रन का टारगेट 16 ओवर में बगैर विकेट गंवाए ही हासिल कर लिया। मैच के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से कहा, "हमें बदलना होगा।" पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    अमीलिया कर ने 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा:जिम्बाब्वे के खिलाफ विमेंस वनडे में 7 विकेट लिए; न्यूजीलैंड विमेंस से बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस
    Next Article
    Nicole Kidman’s is her 17-year-old daughter's 'biggest inspiration'

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment