Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आंध्र प्रदेश-डंपर से टकराकर बस में आग, 14 जिंदा जले:20 घायल; 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया

    8 hours ago

    आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ। एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई। बस में सवार 13 यात्री जिंदा जल गए। वहीं 20 घायल हैं। हादसा सुबह 6:00 बजे के करीब हुआ। आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया गया। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… बस हादसे से जुड़ी पिछली घटनाएं… 25 दिसंबर 2025: कर्नाटक में स्लीपर बस में आग, 6 जिंदा जले; 30 से ज्यादा यात्री सवार थे कर्नाटक के चित्रदुर्ग में स्लीपर बस में टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में बस में सवार 6 से ज्यादा लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में 4 महिलाएं, एक बच्चा और लॉरी का ड्राइवर भी शामिल था। रात 2.30 बजे तेज रफ्तार लॉरी डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से जा रही प्राइवेट कंपनी की सीबर्ड ट्रांसपोर्ट की बस से टकरा गई। बस में तुरंत आग लग गई। उस समय यात्री सो रहे थे। इस कारण उन्हें खुद को बचाने का मौका नहीं मिला। 5 नवंबर 2025: राजस्थान में AC बस में आग, 20 यात्री जिंदा जले; 15 लोग झुलसे राजस्थान के जैसलमेर में जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर एसी स्लीपर बस में आग लगी थी। हादसे में 20 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। हादसा शॉर्ट सर्किट से ही हुआ था। बस रोजाना की तरह दोपहर करीब 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर दूर रास्ते में थईयात गांव के पास अचानक बस के पिछले हिस्से में धुआं उठने लगा। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश में बस नदी में गिरी, 23 की मौत: 11 लोगों ने तैरकर जान बचाई बांग्लादेश में एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत हो गई है। 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसा बुधवार शाम को हुआ। तब सिर्फ 2 लोगों की मौत की खबर आई थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    SRH SWOT: Can Sunrisers Hyderabad’s batting firepower crack 300?
    Next Article
    Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda’s Dream Buddymoon: Take A Look Inside Their Luxe Koh Samui Stay

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment