Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में धमाका:10 से ज्यादा लोगों की मौत, कई घायल; फैक्ट्री में 20 लोग मौजूद थे

    9 hours ago

    आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। धमाके के समय यूनिट में करीब 20 कर्मचारी काम कर रहे थे। राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में हुए इस हादसे से वे व्यथित हैं। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, धमाके के समय यूनिट में लगभग 20 लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी करने को कहा है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। (खबर लगातार अपडेट की जा रही है।)
    Click here to Read More
    Previous Article
    Iran-Isreal War: Iran Shuts Internet As Trump Confirms Major Military Strikes
    Next Article
    आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में धमाका:18 लोगों की मौत, कई घायल; फैक्ट्री में 20 लोग मौजूद थे

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment