Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अंडमान के पास समुद्र में पवन हंस का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त:तकनीकी खराबी के कारण समुद्र में क्रैश लैंडिंग, 2 पायलट और 5 यात्री सुरक्षित बचाए गए

    9 hours ago

    सरकारी हेलिकॉप्टर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे अंडमान और निकोबार के मायाबंदर के पास समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर ने अंडमान और नीकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम से सुबह करीब 8:45 बजे उड़ान भरी थी। नागरिक उड्डयन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच में पता चला है कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने समुद्र में क्रैश लैंडिंग की। इसमें 2 पायलट और 5 यात्री सवार थे। यात्रियों में 3 पुरुष, 1 महिला और 1 बच्चा शामिल थे। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया है। इन्हें मायाबंदर के आर.पी. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ……. ये खबर भी पढ़ें… रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश,7 की मौत:उड़ान के 23 मिनट बाद हादसा रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि. की एयर एंबुलेंस सोमवार शाम चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के कसियातु जंगल में क्रैश हो गई। इसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। एयर एबुलेंस ने शाम 7:11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Akshay Kumar's 'Bhoot Bangla' motion poster out - See here
    Next Article
    Winder Center For Nursing And Healing Recognized With 2025 Best Of Georgia Award

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment