Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    ADR रिपोर्ट- राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस:इनमें भाजपा के सबसे ज्यादा 27 सांसद; 31 MPs के पास अरबों की संपत्ति

    4 days ago

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक राज्यसभा के 229 सांसदों में से 73 (32%) ने अपने ऊपर चल रहे क्रिमिनल केस की जानकारी दी है। वहीं करीब 14% सांसदों ने खुद को अरबपति घोषित किया है। यह रिपोर्ट 233 में से 229 सांसदों के शपथ पत्र (एफिडेविट) के आधार पर बनाई गई है। एक सीट खाली है और तीन सांसदों की जानकारी नहीं मिली। इसमें हाल ही में चुने गए 37 सांसद भी शामिल हैं। राज्यसभा के 73 सांसदों में से 36 (16%) पर गंभीर आरोप हैं। एक सांसद पर मर्डर का केस है। वहीं चार सांसदों पर हत्या की कोशिश और तीन पर महिलाओं से जुड़े अपराध के केस हैं। 31 सांसद अरबपति रिपोर्ट में बताया गया कि 31 सांसद (14%) के पास अरबों रुपए की संपत्ति है। बड़ी पार्टियों में कई सांसदों ने 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बताई है। BJP के 6, कांग्रेस के 5, YSRCP के 4, AAP के 2, BRS के 2, NCP के 3 और अन्य दलों के 9 सांसद इस लिस्ट में हैं। एवरेज एक राज्यसभा सांसद के पास करीब 120.69 करोड़ रुपए की संपत्ति है। पार्टियों के हिसाब से औसत संपत्ति अलग-अलग है। BJP के सांसदों के पास औसतन 28.29 करोड़, कांग्रेस के पास 128.61 करोड़, TMC के पास 17.70 करोड़ और AAP के पास 574.09 करोड़ रुपए हैं। अन्य पार्टियों में YSRCP (522.63 करोड़), SP (399.71 करोड़), BJD (105.63 करोड़) और DMK (11.90 करोड़) शामिल हैं। सबसे ज्यादा संपत्ति BRS के बंदी पार्थ सराधी के पास है (5300 करोड़ से ज्यादा)। उनके बाद AAP के राजिंदर गुप्ता (5053 करोड़ से ज्यादा) और YSRCP के अयोध्या रामी रेड्डी (2577 करोड़ से ज्यादा) हैं। सबसे कम संपत्ति AAP के संत बलबीर सिंह के पास है (करीब 3 लाख रुपये)। उनके बाद मणिपुर के महाराजा सनाजाओबा लीशेम्बा (करीब 5 लाख) और TMC के प्रकाश चिक बराइक (करीब 9 लाख) हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    इच्छामृत्यु से पहले जीवन बांटने की कोशिश, क्या हरीश राणा के अंग सच में हो पाएंगे दान?
    Next Article
    गंभीर AI के गलत इस्तेमाल के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे:डीपफेक और फर्जी वीडियो पर रोक की मांग की, 2.5 करोड़ का मुकदमा दायर किया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment