Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अफगानिस्तान की इस टी-20 वर्ल्डकप में पहली जीत:UAE को 5 विकेट से हराया; जादरान का अर्धशतक, उमरजई ने 4 विकेट लिए

    23 hours ago

    अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्डकप के 28वें मैच में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 5 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की। सोमवार को दिन का पहले मैच में अफगानिस्तान ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। UAE ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। जवाब में अफगान टीम 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर ली। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 विकेट लिए और 21 बॉल पर नाबाद 40 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इब्राहिम जादरान ने 53 रन बनाए टारगटे का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। उनके अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने नाबाद 40, दरविश रसूली ने 33, सेदिकुल्लाह अटल 16 और गुलबदीन नाईब 13 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज खाता भी नहीं खोल सके। UAE के लिए मुहम्मद अरफान और जुनैद सिद्दीकी ने 2-2 विकेट लिए। मुहम्मद जवादुल्लाह को 1 विकेट मिला। सोहैब खान ने अर्धशतक लगाया UAE के लिए सोहैब खान ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 48 बॉल पर 68 रन की पारी खेली। उनके अलावा अलीशान शराफू 31 बॉल पर 40 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 4 और मुजीब उर रहमान ने 2 विकेट लिए। राशिद खान को 1 विकेट मिला। इसी के साथ उनके टी-20 करियर में 700 विकेट पूरे हो गए। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान। UAE: अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सिमरनजीत सिंह, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह। क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    मंडी इंटरनेशनल शिवरात्रि में 'शाही जलेब':200 देवी-देवता शामिल, शिवमय हुई छोटी काशी, स्टार-नाइट में आज नितिन-नेहा और कुलदीप शर्मा नचाएंगे
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- 2 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 21/0:फिल सॉल्ट ने चौके से टीम का खाता खोला; इटली के खिलाफ प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment