Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    AIADMK ने जारी किया घोषणा पत्र का तीसरा चरण:जयललिता की जंयती पर की घोषणा, हर परिवार को मिलेंगे 10 हजार रुपए

    11 hours ago

    मंगलवार को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की 78वीं जयंती पर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र का तीसरा चरण जारी किया। इसमें हर परिवार को 10 हजार रुपए की सहायता राशि, ग्रेजुएट को हर महीने ₹2000 देने जैसी योजना शामिल है। पार्टी मुख्यालय में AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी (EPS) ने जयललिता को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए तीसरे चरण के वादे जनता के सामने रखे गए हैं। AIADMK के 5 मुख्य वादे बिजली और कर्ज राहत रोजगार और विकास का वादा पलानीस्वामी ने कहा कि जयललिता के कार्यकाल में 2015 में निवेशक सम्मेलन आयोजित कर उद्योगों को बढ़ावा दिया गया था, जिससे रोजगार के मौके बने। उसी तरह AIADMK फिर से नई औद्योगिक परियोजनाओं के जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा DMK सरकार 'वेंटिलेटर' पर है और जनता इससे परेशान है। AIADMK की सभी योजनाएं बिना किसी भेदभाव के हर परिवार तक पहुंचाई जाएंगी। DMK सरकार पर निशाना साधा पलानीस्वामी ने तमिलनाडु की DMK सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते पांच सालों में जरूरी सामानों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। प्रोपर्टी टैक्स, बिजली शुल्क, पानी का टैक्स और बाकि टैक्स बढ़ने से आम परिवारों पर बोझ बढ़ गया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    भास्कर अपडेट्स:पश्चिम बंगाल- आसनसोल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आया, बम स्क्वाड जांच में जुटी
    Next Article
    सेंसेक्स 1069 अंक गिरकर 82,226 पर बंद:निफ्टी में 288 अंकों की गिरावट, 25,425 पर आया; आईटी शेयरों में बिकवाली

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment