Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अल-फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन जवाद अहमद गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने उठाया, कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड दी; UGC ने दर्ज कराई थी 2 FIR

    1 month ago

    फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सूत्रों की माने तो पुलिस सिद्दीक से यूनिवर्सिटी के प्रशासन, वित्तीय लेन-देन और अन्य गतिविधियों से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर पूछताछ करेगी। क्राइम ब्रांच ने निजी विश्वविद्यालय के संचालन से जुड़े कथित अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के आरोपों में यूजीसी की शिकायत पर 2 मामले दर्ज किए थे। जिसमें दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई की। बता दें कि आतंकी गतिविधियों में अल फलाह के डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद यूनिवर्सिटी निशाने पर आई थी। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत सिद्दीकी और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। वहीं, ईडी इस मामले में करीब 54 एकड़ जमीन और उस पर बनी 139.97 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। यूजीसी ने दर्ज कराई थी एफआईआर यूजीसी की ओर से दिल्ली ब्लास्ट के बाद 2 एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। उसी में दिल्ली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। वहीं, चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी और अल-फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दाखिल की थी। इसी चार्जशीट पर संज्ञान लेने के लिए दिल्ली की साकेत कोर्ट में 31 जनवरी को सुनवाई हुई। जहां ग्रुप की 54 एकड़ जमीन कुर्क करने के आदेश दिए थे। 4 पाइंट में जानिए अब तक क्या कार्रवाई और जांच हुई… यूनिवर्सिटी व्हाइट-कॉलर आतंकी मॉड्यूल से जुड़ी व्हाइट-कॉलर आतंकी मॉड्यूल का खुलासा 18-19 अक्टूबर 2025 की दरमियानी रात को हुआ, जब प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के पोस्टर श्रीनगर शहर के बाहर दीवारों पर दिखाई दिए। इन पोस्टरों में घाटी में पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमलों की चेतावनी दी गई थी। इसे गंभीर मामला मानते हुए श्रीनगर के SSP जीवी सुंदीप चक्रवर्ती ने जांच के लिए कई टीमें बनाईं। गिरफ्तार आरोपियों के बयानों को जोड़ने के बाद, जांच श्रीनगर पुलिस को हरियाणा के फरीदाबाद में अल-फलाह यूनिवर्सिटी तक ले गई, जहां दो डॉक्टरों - कश्मीर के रहने वाले डॉ. मुजम्मिल और लखनऊ की डॉ. शाहीन सईद को गिरफ्तार किया गया। इनके पास भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया, जिसमें 2,900 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम नाइट्रेट और सल्फर शामिल था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Abu Dhabi’s Nutri-Mark initiative explained: What it is, how will it transform food labels and health choices in 2026
    Next Article
    Rahul Gandhi Not Being Allowed To Speak, Says Mallikarjun Kharge

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment