Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अमेरिका बोला- ईरान हार मान ले:नहीं तो और बड़ा हमला करेंगे; ईरान ने कहा- शांति की कोई उम्मीद नहीं

    12 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 27वां दिन है। अमेरिका ने ईरान को साफ चेतावनी दी है कि अगर उसने हार नहीं मानी, तो उस पर पहले से भी ज्यादा जोरदार हमला किया जाएगा। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प इस मामले में बिल्कुल गंभीर हैं और अगर ईरान नहीं माना, तो अमेरिका और कड़ी कार्रवाई करेगा। वहीं, ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। ईरान का कहना है कि वह ट्रम्प की शर्तों पर जंग खत्म नहीं करेगा और उसे अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि फिलहाल कोई असली बातचीत नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी साफ किया कि भले ही कुछ देश बीच-बचाव की कोशिश कर रहे हों, लेकिन इसे बातचीत की शुरुआत नहीं माना जा सकता। अभी शांति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। ईरान ने भारत को होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी ईरान ने भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान समेत मित्र देशों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दे दी है। न्यूज एजेंसी ANI ने यह जानकारी मुंबई स्थित ईरानी कॉन्सुलेट के हवाले से दी है। कॉन्सुलेट ने बताया कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि 'मित्र देशों' को होर्मुज से गुजरने की छूट है। ईरान पहले भी कह चुका है कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद नहीं है। यह रास्ता सिर्फ उन देशों के लिए बंद है जो ईरान के खिलाफ हैं। बाकी देशों को कुछ शर्तों के साथ गुजरने की अनुमति दी जा रही है। होर्मुज स्ट्रेट खुलने से भारत को 5 बड़े फायदे… अमेरिका ने ईरान को 15 पॉइंट्स का प्लान भेजा अमेरिका ने ईरान को युद्ध खत्म करने के लिए 15 पॉइंट्स का प्लान भेजा है। यह प्लान पाकिस्तान के जरिए तेहरान तक पहुंचाया गया। NYT की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रस्ताव में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल और न्यूक्लियर प्रोग्राम के साथ-साथ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री आवाजाही जैसे अहम मुद्दों को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के आर्मी चीफ इस बातचीत में अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। अमेरिका ने ईरान के सामने रखीं ये शर्तें रखीं हैं… ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ‘Dhurandhar The Revenge’: Fans laud Arijit for 'giving beautiful song before retirement'
    Next Article
    Iran Preps For Island Warfare Amid Talk Of US Ground Offensive On Kharg

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment