Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अमेरिका-ईरान जंग से सेंसेक्स 1000 अंक टूटा:80000 पर आया, रियल्टी और ऑटो शेयर्स टूटे; जापानी बाजार 1.5% नीचे

    2 days ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते शेयर बाजार में आज यानी 2 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 1,000 अंक (1.14%) से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंकों (1.14%) की गिरावट है, ये 24,900 के स्तर पर है। कच्चा तेल 10% चढ़कर 79 डॉलर पर पहुंचा कच्चे तेज की कीमतों में तेजी के चलते आज एनर्जी और ऑटो शेयरों में ज्यादा गिरावट है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 10% बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक सकती हैं। सोना 5 हजार रुपए बढ़ा, 1.67 लाख पर पहुंचा वायदा बाजार (MCX) पर सोना 5 हजार रुपए (3%) की तेजी के साथ 1.67 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 8 हजार रुपए (3%) बढ़कर 2.91 लाख प्रति किलो पहुंच गई है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 1.90 लाख रुपए और चांदी 3.5 लाख रुपए तक जा सकती है। एशियाई बाजारों में भी गिरावट अमेरिकी बाजार 27 फरवरी को मिला-जुला रहा पिछले हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले शेयर बाजार पिछले हफ्ते भी गिरावट रही थी। सेंसेक्स शुक्रवार 27 फरवरी को 961 अंक (1.17%) की गिरावट के साथ 81,287 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 318 अंकों की गिरावट रही थी। ये 25,179 के स्तर पर बंद हुआ था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Asian stocks today: Nikkei crashes 900 points, HSI down over 2%; markets trade in red amid Iran-Israel tensions
    Next Article
    पंजाबी मॉडल रह चुकी 'कंट्रोवर्सी गर्ल':लाइव होकर गालियां दे चुकी, प्यार में धोखा मिला, शराब-सिगरेट के VIDEO से निहंग के टारगेट पर आई

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment