Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अमेरिका-ईरान जंग से सेंसेक्स 1000 अंक टूटकर 80000 पर आया:सोना 5 हजार रुपए बढ़कर 1.67 लाख पर पहुंचा; जापानी बाजार 1.5% नीचे

    2 days ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते शेयर बाजार में आज यानी 2 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 1,000 अंक (1.14%) से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंकों (1.14%) की गिरावट है, ये 24,900 के स्तर पर है। जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है। कच्चा तेल 10% चढ़कर 79 डॉलर पर पहुंचा कच्चे तेज की कीमतों में तेजी के चलते आज एनर्जी और ऑटो शेयरों में ज्यादा गिरावट है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 10% बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक सकती हैं। इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है। सोना 5 हजार रुपए बढ़ा, 1.67 लाख पर पहुंचा वायदा बाजार (MCX) पर सोना 5 हजार रुपए (3%) की तेजी के साथ 1.67 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 8 हजार रुपए (3%) बढ़कर 2.91 लाख प्रति किलो पहुंच गई है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 1.90 लाख रुपए और चांदी 3.5 लाख रुपए तक जा सकती है। अलग-अलग शहरों के बाजार में सोने की कीमत एशियाई बाजारों में भी गिरावट अमेरिकी बाजार 27 फरवरी को मिला-जुला रहा शुक्रवार को भी सेंसेक्स करीब 1000 अंक गिरा था इससे पहले शेयर बाजार पिछले हफ्ते भी गिरावट रही थी। सेंसेक्स शुक्रवार 27 फरवरी को 961 अंक (1.17%) की गिरावट के साथ 81,287 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 318 अंकों की गिरावट रही थी। ये 25,179 के स्तर पर बंद हुआ था।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Varanasi' to be filmed in Antarctica, Priyanka CONFIRMS
    Next Article
    ईरान पर हमला, 10 PHOTOS:इजराइल की धमकी के बाद लेबनान छोड़ रहे लोग, गाड़ियों की लंबी कतारें

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment