Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अमेरिका-इजराइल हमले में ईरान के 3000 घर तबाह:300 मिसाइल लॉन्चर खत्म, 1200 की मौत, बिजली-पानी सप्लाई ठप

    18 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज सातवां दिन है। ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में देशभर में 3,000 से ज्यादा घर और करीब 500 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। इन हमलों का सबसे ज्यादा असर राजधानी तेहरान में हुआ है। संस्था के मुताबिक 14 अस्पताल और मेडिसिन सेंटर्स भी हमलों में क्षतिग्रस्त हुए हैं। संस्था ने यह भी बताया कि उसके 5 राहतकर्मी इन हमलों में घायल हुए हैं। इस जंग में अब तक ईरान के 1200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं करीब 300 ईरानी मिसाइल लॉन्चर्स भी तबाह हो गए हैं। युद्ध की वजह से देश के ज्यादा हिस्सों में बिजली और पानी सप्लाई ठप हो गई है। अमेरिका ने ईरान के एयरक्राफ्ट हैंगर पर हमले का वीडियो जारी किया… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े बड़े अपडेट्स ट्रम्प बोले- ईरान मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को उनके बिना नया सुप्रीम लीडर नहीं चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए नेता के चयन में अमेरिका की भूमिका जरूरी है और बिना अमेरिका की भागीदारी के ऐसा करना वक्त की बर्बादी होगी। एक्सिओस को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि ईरान अगर अमेरिका को शामिल किए बिना नया सुप्रीम लीडर चुनता है तो इसका कोई मतलब नहीं होगा। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है, लेकिन वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नया नेता भी पुराने नेतृत्व की नीतियां जारी रखता है तो अमेरिका और ईरान के बीच आने वाले वर्षों में फिर टकराव हो सकता है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ऐसा नेता चाहता है जो ईरान में शांति और स्थिरता ला सके। भारत ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया भारत ने पहली बार ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर खामेनेई के निधन पर संवेदना जताई। उन्होंने कंडोलेंस बुक (शोक पुस्तिका) पर हस्ताक्षर कर श्रद्धांजलि दी। खामेनेई के निधन के बाद दुनियाभर के कई देशों से शोक संदेश भेजे जा रहे हैं। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    रायसीना डायलॉग, ईरानी उप-विदेश मंत्री बोले- आखिरी गोली तक लड़ेंगे:ट्रम्प न्यूयॉर्क का मेयर नियुक्त नहीं कर सकते, हमारा लीडर क्या खाक तय करेंगे
    Next Article
    Think Fatty Liver Is Harmless? Experts Warn About The Lifestyle Habits Behind It

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment