Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    अविमुक्तेश्वरानंद से आज पूछताछ करेगी प्रयागराज पुलिस:काशी में करीबियों की डिटेल जुटाई, यूपी कांग्रेस ने मोदी को लेटर लिखा

    14 hours ago

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन शोषण के आरोप में FIR दर्ज होने के बाद प्रयागराज पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस वाराणसी में आज शंकराचार्य से पूछताछ कर सकती है। जरूरत पड़ने पर उनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है। पुलिस टीम सोमवार शाम वाराणसी पहुंची। रात में भेलूपुर थाने जाकर शंकराचार्य से जुड़ी जानकारी जुटाई गई। उनके करीबी लोगों के बारे में भी डिलेट जुटाई। वहीं, दूसरी टीम हरदोई पहुंचकर पीड़ित के परिवार का बयान दर्ज किया। यूपी कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा-शंकराचार्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे से राजनीतिक प्रतिशोध की बू आ रही है। वहीं, सोमवार सुबह शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वाराणसी स्थित आश्रम में अपने वकीलों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह कहीं भाग नहीं रहे हैं और पुलिस का सामना करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जिन छात्रों के यौन शोषण का आरोप लगाया गया है, वे उनके गुरुकुल के छात्र नहीं हैं। जानिए पूरा मामला प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ। इसके 8 दिन बाद यानी 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। शिकायत में माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट का रुख किया। 13 फरवरी को दो बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2–3 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया।रविवार को पुलिस आशुतोष महाराज के साथ माघ मेला क्षेत्र पहुंची और उस जगह का निरीक्षण किया, जहां शंकराचार्य का शिविर लगा था। अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण केस से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Anthropic Claude Code tool impact: IBM share price crashes most in 25 years; may see biggest monthly fall in almost 60 years
    Next Article
    भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल:बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे, साउथ अफ्रीका के भी जीत की दुआ करनी होगी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment