Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    BCCI अंडर-19 वर्ल्डकप चैंपियन टीम को 7.5 करोड़ इनाम देगा:सूर्यवंशी ने भोजपुरी गाने पर डांस किया, अवॉर्ड सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट किया

    1 month ago

    BCCI अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को ₹7.5 करोड़ की प्राइज मनी देगा। BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने शनिवार को इनामी राशि का ऐलान किया। उन्होंने कहा- ‘जीत के बाद पूरा देश खुश है। भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही, वह सराहनीय है। हमने वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा की है।’ भारत ने एक दिन पहले शुक्रवार को फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब जीता। 175 रन की पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने जीत के बाद भोजपुरी गाने पर जमकर डांस किया। राजस्थान रॉयल्स ने इसका वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किया। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने ‘सॉरी-सॉरी’ गाने पर डांस किया टीम के सेलिब्रेशन के एक वीडियो क्लिप में वैभव कहते हैं कि पंजाबी गाना समझ नहीं आ रहा गाइज, अब भोजपुरी लगेगा। इसके बाद वैभव ने पवन सिंह का गाना सॉरी-सॉरी प्ले किया। इसके बाद सभी खिलाड़ी इस भोजपुरी गाने पर डांस कर रहे थे। वीडियो के आखिरी में वैभव कहते हैं कि अब मेरी तरफ से आज के लिए इतना ही काफी है। IPL की राजस्थान रॉयल्स ने डांस की वीडियो क्लिप पर कमेंट भी किया और लिखा कि 'एक बिहारी सब पर भारी'। वैभव ने अवॉर्ड सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट किया अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी जीत के हीरो रहे। फाइनल में 175 रन की पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के लगाने के चलते प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने। उन्होंने 7 मुकाबलों में 62.71 की औसत से 439 रन बनाए, जिनमें 41 चौके और 30 छक्के शामिल थे। प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद वैभव ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा। मैं ये अवॉर्ड पूरे सपोर्ट स्टाफ को डेडिकेट करना चाहता हूं। पिता बोले- वैभव की यह पारी ऐतिहासिक रही न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के विश्व कप जीतने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वैभव समेत सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उनके मुताबिक, वैभव की यह पारी ऐतिहासिक रही है। उन्होंने कहा,आज हम वर्ल्ड कप जीते हैं, इसके लिए हमें बहुत गर्व है। पूरा देश खुश है। बिहार और देशवासियों का आशीर्वाद हमेशा उसके साथ रहा है। वहीं, वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी ने भी खुशी जताते हुए कहा,हम और पूरे क्षेत्र के लोग बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। वैभव ने जिस तरह का खेल दिखाया है, वह काबिले-तारीफ है। हमें पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही भारतीय टीम के लिए खेलेगा। दोहरा शतक बनाने से चूक गए वैभव सूर्यवंशी के दादा उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद खुशी का पल है। उन्होंने बताया कि वैभव ने शानदार बल्लेबाज़ी की। हालांकि वह दोहरा शतक बनाने से चूक गए। हम शुरू से ही कह रहे थे कि वह फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा। उन्होंने आगे कहा कि 15 साल से कम उम्र का खिलाड़ी इस तरह का खेल दिखा रहा है, यह अपने आप में बड़ी बात है। भले ही वह दोहरा शतक नहीं बना पाए, लेकिन सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन बनाना अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दूसरे खिलाड़ियों का थोड़ा और साथ मिलता, तो वैभव और भी बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते थे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    अमेरिका ने PoK-अक्साई चिन को भारत का हिस्सा बताया:ट्रेड डील के बाद इंडियन मैप शेयर किया; पाकिस्तान पर बदला ट्रम्प का रुख
    Next Article
    Hanumankind on Arijit Singh's retirement

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment