Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

    9 hours ago

    दुनिया के दिग्गज निवेशक वारेन बफे के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में शामिल अजीत जैन ने गुरुग्राम में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। बर्कशायर हैथवे के वाइस चेयरमैन जैन ने गोल्फ कोर्स रोड स्थित 'DLF द केमेलियास' में करीब 85 करोड़ रुपए में यह डील फाइनल की है। 7,400 स्क्वेयर फीट का यह फ्लैट अल्ट्रा-लग्जरी कैटेगरी का है। इसमें स्विमिंग पूल, वर्ल्ड-क्लास जिम, स्पा, सौना, टेनिस-स्क्वैश कोर्ट और गोल्फ कोर्स जैसी सुविधाएं हैं। जैन ज्यादातर समय भारत से बाहर ही रहते हैं, लेकिन इस सौदे को अंतिम रूप देने के लिए वे हाल ही में दिल्ली आए थे। NRIs की पहली पसंद बना गुरुग्राम, 25% हिस्सा इन्हीं का डील से जुड़े लोगों का कहना है कि DLF के अल्ट्रा-लग्जरी पोर्टफोलियो में NRI की हिस्सेदारी 25% से ज्यादा हो चुकी है। अजीत जैन अमेरिका के सबसे प्रभावशाली भारतीय बिजनेस लीडर्स में से एक हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जो लोग साल में कुछ महीने भारत में बिताते हैं, उनके लिए इस तरह के प्रोजेक्ट्स में मिलने वाली वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं सबसे बड़ा आकर्षण होती हैं। बंगलों की जगह गेटेड सोसायटी को मिल रही तरजीह रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कोरोना के बाद से अमीर खरीदारों (UHNIs) की पसंद बदली है। अब वे अलग-थलग बंगलों के बजाय गेटेड कंडोमिनियम (हाई-राइज लग्जरी सोसायटी) को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी बड़ी वजह यह है कि यहां सुरक्षा के साथ-साथ कैंपस के अंदर ही जिम, क्लब हाउस और अन्य सुविधाएं मिल जाती हैं, जिनका रखरखाव आसान होता है। DLF द केमेलियास की तीन तस्वीरें… दिल्ली के लुटियंस जोन को पीछे छोड़ रहा गुरुग्राम गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें अब ग्लोबल लेवल पर पहुंच गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्फ कोर्स रोड पर प्रति स्क्वेयर फीट की कीमतें ₹1.25 लाख के आंकड़े को पार कर गई हैं, जो मुंबई के सबसे महंगे इलाकों के बराबर है। पहली बार गुरुग्राम ने कीमतों के मामले में लुटियंस दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। अब यहां के रेट्स लंदन और दुबई जैसे शहरों को टक्कर दे रहे हैं। द केमेलियास की कुछ और बड़ी डील्स उद्योगपति ने ₹380 करोड़ में खरीदे 4 अपार्टमेंट हाल ही में गुरुग्राम में एक बड़े उद्योगपति ने DLF के नए सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट 'द डहलियास' में करीब ₹380 करोड़ खर्च कर चार अपार्टमेंट खरीदे हैं। नॉलेज बॉक्स: कौन हैं अजीत जैन? अजीत जैन मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। वे वारेन बफे की कंपनी 'बर्कशायर हैथवे' में इंश्योरेंस ऑपरेशंस के वाइस चेयरमैन हैं। वारेन बफे कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि अजीत जैन उनके सबसे बेहतरीन निवेशों में से एक हैं और कंपनी की सफलता में उनका बड़ा हाथ है। प्रॉपर्टी फैक्ट: DLF 'द केमेलियास' को भारत के सबसे महंगे और सुरक्षित रिहायशी प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है। यहां रहने वालों में देश-विदेश के बड़े कॉर्पोरेट दिग्गज और स्टार्टअप फाउंडर्स शामिल हैं। इसमें 7 एनर्जी जोन्स, इनडोर-आउटडोर स्विमिंग पूल, वर्ल्ड-क्लास जिम, स्पा, सौना, टेनिस-स्क्वैश कोर्ट और गोल्फ कोर्स एक्सेस मिलता है। इसके अलावा 65-सीटर मूवी थिएटर, स्पोर्ट्स बार, फाइन डाइनिंग, योगा-पिलाटेस स्टूडियो, बच्चों का प्ले एरिया, जॉगिंग ट्रैक और 24x7 कंसीयर्ज-सिक्योरिटी जैसी लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Joe's post reignites buzz around Ben's 'Batman'
    Next Article
    Congress wants 35 seats, DMK sets limit at 28, cites more allies

    Related व्यापार Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment