Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बंगाल में ममता ने 74 विधायकों के टिकट काटे:ममता-सुवेंदु भबानीपुर में भिड़ेंगे, भाजपा नेता ने पिछली बार नंदीग्राम में सीएम को हराया था

    21 hours ago

    तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। बाकी 3 सीटें सहयोगी बीजीपीएम को दी हैं। ममता बनर्जी भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। उनका मुकाबला भाजपा नेता सुवेंद्र अधिकारी से होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता ने कहा कि मैं BJP से कहना चाहती हूं कि आप डर क्यों रहे हैं। अगर लड़ना है तो गैस संकट पैदा मत कीजिए। मैदान में आकर सही तरीके से मुकाबला कीजिए। TMC ने सेलिब्रिटी चेहरों से दूरी बनाई, 52 महिलाएं उम्मीदवार - ममता ने सेलिब्रिटी चेहरों से दूरी बनाई। जमीनी नेता और कार्यकर्ताओं पर ज्यादा भरोसा जताया। 2021 में 15 सेलिब्रिटी को टिकट दिया था। इस बार 2 सेलिब्रिटीज को टिकट मिला है। - लिस्ट में 52 महिलाएं हैं। 47 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। - 40 साल से कम उम्र के 42 उम्मीदवारों को टिकट मिला। - लिस्ट में 95 कैंडिटेट्स SC/ST कैंडिडेंट्स हैं। पश्चिम बंगाल- 3 बार से ममता बनर्जी ही मुख्यमंत्री 14 साल से CM ममता के सामने BJP मुख्य चुनौती है। 2026 के चुनाव में टीएमसी जीती तो ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। वे ऐसा करने वाली देश पहली महिला होंगी। जयललिता के नाम 5 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है। हालांकि, वह 1991 से 2016 तक अलग-अलग कार्यकाल (लगातार नहीं) में मुख्यमंत्री पद पर रहीं। केरल- कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से, वीडी सतीसन को परावूर से, चांडी ओम्मन को पुथुपल्ली सीट से मैदान में उतारा गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होंगे और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। आगे के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Vivek Sinha hits back at 'Darpok Hindu' dialogue backlash
    Next Article
    Do you have knowledge of ‘dirty bombs’? The bizarre question being asked by Anthropic and OpenAI to new hires

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment