Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बंगाल SIR- फाइनल लिस्ट में 7.04 करोड़ से ज्यादा वोटर:61 लाख लोगों के नाम हटे; अब तक 11 राज्यों-UT की अंतिम मतदाता सूची जारी

    1 day ago

    पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की फाइनल वोटर लिस्ट शनिवार को पब्लिश हो गई है। राज्य के चुनाव आयुक्त (CEO) मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य में अब कुल वोटर की संख्या 7,04,59,284 है। SIR से पहले राज्य में 7.66 करोड़ वोटर थे। इस पूरी प्रक्रिया में कुल 61,78,245 लोगों के नाम काटे गए हैं। इलेक्टोरल रोल रिवीजन प्रोसेस में फॉर्म-7 के जरिए 5,46,053 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम हटाए गए और फॉर्म-6 और फॉर्म-6A जमा करके 1,82,036 वोटरों को शामिल किया गया। CEO ने कहा- 60 लाख से ज्यादा वोटर अंडर एडजुडिकेशन कैटेगरी में हैं, लेकिन उन्हें पोस्ट-SIR इलेक्टोरल रोल में शामिल कर लिया गया है। रिवीजन प्रोसेस इलेक्शन कमीशन के निर्देशों के अनुसार किया गया था। देश के 12 राज्यों-UT में 27 अक्टूबर 2025 से SIR के दूसरे फेज के तहत वोटर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब तक कुल 11 राज्यों-UT की फाइनल लिस्ट पब्लिश हो चुकी है। अब 10 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की फाइनल लिस्ट आएगी। मार्च के दूसरे हफ्ते में बंगाल में चुनाव का ऐलान संभव राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मार्च के दूसरे हफ्ते में होने की संभावना है। चुनाव कितने फेज में होंगे, इस पर लगातार अंदाजा लगाया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि वोटिंग तीन फेज में हो सकती है। आयोग की पूरी बेंच पहले ही तमिलनाडु और असम का दौरा कर चुकी है, लेकिन अभी तक पश्चिम बंगाल का दौरा नहीं किया है। इससे पहले 10 राज्यों की लिस्ट आई 23 फरवरी- तमिलनाडु में कुल 5.67 करोड़ वोटर के नाम हैं। इस प्रोसेस में करीब 74 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 21 फरवरी- मध्य प्रदेश में कुल 5,39,81,065 वोटर के नाम दर्ज हैं। इस प्रक्रिया में राज्य में 34,25,078 वोटर के नाम कट चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान में 5,15,19,929 वोटर के नाम हैं। राज्य में 31,36,286 वोटर के नाम कट गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़ में कुल 1,87,30,914 वोटर दर्ज हैं। ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले फाइनल लिस्ट में 2,34,994 नए वोटर बढ़े हैं। पूरी खबर पढ़ें… केरल में कुल 2,69,53,644 वोटर्स हैं, जबकि पिछले साल अक्टूबर में SIR शुरू होने से पहले 2,78,50,855 वोटर्स थे। अंडमान और निकोबार में वोटर की संख्या 2,58,040 रह गई है। लिस्ट में से 52,364 नाम काटे गए हैं। गोवा में कुल मतदाताओं की संख्या 10,57,566 है। SIR शुरू होने से पहले गोवा में कुल 11,85,034 वोटर रजिस्टर्ड थे। 17 फरवरी- गुजरात की फाइनल वोटर लिस्ट के बाद राज्य में कुल 4,40,30,725 वोटर दर्ज हैं। 14 फरवरी- केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 9,44,211 मतदाता और लक्षद्वीप में कुल 57,607 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। 10 फरवरी: असम में फाइनल लिस्ट पब्लिश EC ने असम में हुए स्पेशल रिवीजन (SR) 2026 के तहत फाइनल वोटर लिस्ट जारी की थी। EC के मुताबिक, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तुलना में 2.43 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं। अब राज्य में कुल 2,49,58,139 वोटर्स रजिस्टर्ड हैं। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या 2,52,01,624 थी। स्पेशल रिवीजन प्रक्रिया के बाद लिस्ट में 2,43,485 नाम हटाए गए हैं। अब फाइनल लिस्ट में 1,24,82,213 पुरुष, 1,24,75,583 महिलाएं और 343 थर्ड-जेंडर शामिल हैं। SIR के बारे में जानें… यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है। इसमें वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसमें 18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है। ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है, जो शिफ्ट हो चुके हैं उनके नाम हटाए जाते हैं। वोटर लिस्ट में नाम, पते में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाता है। BLO घर-घर जाकर खुद फॉर्म भरवाते हैं। 1951 से लेकर 2004 तक का SIR हो गया है, लेकिन पिछले 21 साल से बाकी है। इस लंबे दौर में मतदाता सूची में कई परिवर्तन जरूरी हैं। जैसे लोगों का माइग्रेशन, दो जगह वोटर लिस्ट में नाम होना। पहले फेज में बिहार में हुआ। फाइनल लिस्ट में 7.42 करोड़ वोटर्स हैं। ----------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली-कर्नाटक समेत 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की घोषणा, EC बोला- अप्रैल से प्रक्रिया शुरू होगी चुनाव आयोग ने 19 फरवरी को देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के सचिव पवन दीवान ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) को लेटर लिखकर SIR से जुड़ी तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है। चुनाव आयोग ने लेटर में बताया कि दिल्ली, कर्नाटक सहित शेष 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read More
    Previous Article
    See photos and videos from the Middle East after the U.S.-led attacks.
    Next Article
    PAK-SL मैच; साहिबजादा फरहान ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा:एक टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन; फरहान के बाद फखर की फिफ्टी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment