Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बांग्लादेश चुनाव- BNP बहुमत के करीब, 120 सीटें जीतीं:जमात गठबंधन के खाते में 38 सीटें, बहुमत के लिए 150 का आंकड़ा जरूरी

    1 day ago

    बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती नतीजे के मुताबिक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 120 सीटें जीत ली हैं। वहीं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन के खाते में 38 सीटें आई हैं। BNP चीफ तारिक रहमान दोनों सीटों से जीत गए हैं। बहुमत के लिए 150 सीटें जरूरी हैं। 299 सीटों पर हुए चुनाव में दोपहर 2 बजे तक 48% वोटिंग हुईं। मतदान 4:30 तक चला। अभी कुल मतदान के आंकड़े आने बाकी हैं। बांग्लादेश में चुनाव की 6 तस्वीरें… बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान झड़पें हुई बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान कई जगहों पर झड़पें भी हुई। खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई। दूसरी तरफ मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। गोपालगंज सदर इलाके में धमाके से 3 लोग घायल हो गए थे। बांग्लादेश चुनाव को लेकर भारत ने नतीजों का इंतजार करने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नतीजे आने के बाद ही यह देखा जाएगा कि जनादेश किस तरह का है। बांग्लादेश चुनाव से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read More
    Previous Article
    Railways to run Mahashivaratri special trains between Chennai and Kollam
    Next Article
    5 कत्ल, फर्जी बेल और दीवाली की वो खूनी रात... 6 साल बाद अदालत ने सुनाई फांसी की सजा

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment