Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बांग्लादेश चुनाव- BNP और NCP ने एक-एक सीट जीती:वोटों की गिनती जारी; हसीना बोलीं- फर्जी चुनाव रद्द हो

    1 day ago

    बांग्लादेश में गुरुवार को हुए आम चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती नतीजे और रुझान आने लगे हैं। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल कर ली है। झेनाइदाह-1 (शैलकुपा) सीट से BNP उम्मीदवार मोहम्मद असदुज्जमान और कुमिल्ला-4 सीट से (NCP) के उम्मीदवार हसनात अब्दुल्लाह जीत गए हैं। देशभर में आज दोपहर 2 बजे तक देश के 36 हजार वोटिंग सेंटर्स पर 47.91% मतदान हुआ। अंतरिम सरकार के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस, BNP चीफ तारिक रहमान और छात्र नेता नाहिद इस्लाम वोट डालने पहुंचे। इस दौरान यूनुस ने कहा कि आज नए बांग्लादेश का जन्म हुआ। दूसरी तरफ पूर्व PM शेख हसीना ने चुनाव को फर्जी बताते हुए रद्द करने की मांग की है। साथ ही यूनुस से इस्तीफा भी मांगा हैं। बांग्लादेश में चुनाव की 6 तस्वीरें… बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान झड़पें हुई बांग्लादेश में वोटिंग के दौरान कई जगहों पर झड़पें भी हुई। खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई। दूसरी तरफ मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। गोपालगंज सदर इलाके में धमाके से 3 लोग घायल हो गए थे। बांग्लादेश चुनाव को लेकर भारत ने नतीजों का इंतजार करने के लिए कहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नतीजे आने के बाद ही यह देखा जाएगा कि जनादेश किस तरह का है। बांग्लादेश चुनाव से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read More
    Previous Article
    After Sonam Wangchuk's Detention, Violence In Leh Came Under Control: Centre
    Next Article
    बांग्लादेश चुनाव- BNP और NCP ने एक-एक सीट जीती:जमात से मुकाबला, वोटों की गिनती जारी; हसीना बोलीं- फर्जी चुनाव रद्द हो

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment