Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बांग्लादेश चुनाव-खुलना में झड़प के बाद BNP कार्यकर्ता की मौत:दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके, कुछ देर के लिए मतदान रुका

    16 hours ago

    बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस दौरान खुलना में एक वोटिंग सेंटर के बाहर जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प में एक BNP नेता मोहिबुज्जमान कोच्चि की मौत हो गई। BNP का कहना है कि उनकी मौत तब हुई जब जमात के एक नेता ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वो पेड़ से टकरा गए। वहीं, जमात नेता का दावा है कि मोहिबुज्जमान हंगामे के दौरान बीमार पड़ गए थे और उन्हें हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई। उधर बांग्लादेश के मुंशीगंज-3 और गोपालगंज सदर इलाके में वोटिंग सेंटर के बाहर देसी बम फेंके गए। मुंशीगंज-3 में धमाके के बाद कुछ देर के लिए वोटिंग रोकी गई थी, जो अब फिर से शुरू हो गई है। वहीं गोपालगंज सदर इलाके में धमाके से दो अंसार जवान (अर्द्धसैनिक बल) और एक 14 साल की लड़की घायल हो गई। बांग्लादेश में करीब 12.7 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चुनाव में युवाओं की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि लगभग आधे मतदाता 18 से 37 साल के हैं। इनमें करीब 45.7 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। बांग्लादेश में चुनाव की 5 तस्वीरें… बांग्लादेश चुनाव से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइये…
    Click here to Read More
    Previous Article
    T20 World Cup: Shanaka, Mendis lead Sri Lanka's run charge against Oman
    Next Article
    चांदी आज ₹7,349 बढ़ी, कीमत ₹2.66 लाख प्रति किलो:तीन दिन में ₹21,520 महंगी; सोना ₹1,067 बढ़कर ₹1.57 लाख पर पहुंचा

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment