Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    बांग्लादेश में बस नदी में गिरी, 23 की मौत:40 लोग सवार थे, 11 की जान बची; फेरी पर चढ़ते वक्त हुआ हादसा

    8 hours ago

    बांग्लादेश में बुधवार को एक यात्री बस पद्मा नदी में गिर गई। हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो गई है। 11 यात्रियों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसा राजबाड़ी जिले में दाउलादिया टर्मिनल पर हुआ। बस फेरी पर चढ़ रही थी। इसी दौरान ड्राइवर का कंट्रौल छूट गया और बस सीधे नदी में जा गिरी। बांग्लादेश में बसों और गाड़ियों को नदी पार कराने के लिए फेरी का इस्तेमाल होता है। यह एक बड़ी नाव या जहाज जैसा होता है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली है। साथ ही हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। 6 घंटे के बाद बस निकाला गया रेस्क्यू टीम ने ‘हमजा’ नाम के जहाज की मदद से करीब 6 घंटे की मशक्कत के बाद आधी रात को बस को बाहर निकाला। बस के अंदर से 14 शव मिले, जबकि गोताखोरों ने पहले ही दो महिलाओं के शव बरामद कर लिए थे। फायर सर्विस और कोस्टगार्ड के गोताखोर सेना और पुलिस की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं। ईद के बाद ढाका लौट रहे थे लोग अधिकारियों ने बताया कि बस ढाका जा रही थी। इसमें सवार कई यात्री ईद की छुट्टियां खत्म कर राजधानी लौट रहे थे, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में सवार कई लोग एक ही परिवार के थे। कुछ लोग बाहर खड़े होने की वजह से बच गए, जबकि उनके परिजन बस के अंदर फंसे रह गए। -------------
    Click here to Read More
    Previous Article
    All about Brahmanandam’s Hyderabad white themed home
    Next Article
    Ryan Gosling: Not job of audience to save theatres

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment