Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी झूठी निकली:तलाशी में कुछ संदिग्ध नहीं मिला; ई-मेल में लिखा था- सायनाइड पॉइजन ब्लास्ट करेंगे

    2 days ago

    भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को सोमवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे ई-मेल में लिखा था- आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को निकाल लें। अल्लाह हू अकबर। सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। ऐहतियातन यूनिवर्सिटी परिसर को खाली करा लिया गया। निशातपुरा टीआई मनोज पटवा सहित थाना स्टाफ ने यूनिवर्सिटी पहुंचकर सर्च ऑपरेशन किया। क्लासरूम, हॉस्टल, पार्किंग समेत सभी जगहें खंगाली लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस ने ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल को भी मामले में शामिल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर ली जाएगी। 19 फरवरी को भी मिली थी विस्फोट की धमकी इससे पहले 19 फरवरी को भी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी पुलिस और बम स्क्वॉड ने जांच अभियान चलाया था। हालांकि, परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भोपाल के दो स्कूलों और एक राष्ट्रीय लैब को 10 मार्च को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। बड़वई स्थित पोदार वर्ल्ड स्कूल और टीटी नगर स्थित सेंट मेरी स्कूल को धमकी दी गई कि उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। वहीं, खजूरी क्षेत्र में नेशनल फोरेंसिक लैब के बाहर विस्फोटक सामग्री पड़े होने की सूचना मिली। हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    पंचायत चुनाव पर बड़ा फैसला लेगा राजस्थान का गांव:होलिका दहन की लपटों से पता करेंगे कैसी होगी बारिश; डीजे, शराब-आतिशबाजी पर बैन
    Next Article
    इजराइली राजदूत बोले- मोदी को पता नहीं था हमला होगा:PM का इजराइल दौरा खत्म होने के बाद ईरान पर अटैक को मंजूरी दी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment