Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भोपाल में एम्स-पीपुल्स यूनिवर्सिटी को उड़ाने की धमकी…झूठी निकली:ई-मेल में लिखा- सायनाइड पॉइजन ब्लास्ट करेंगे; बम डिस्पोजल स्क्वॉड को तलाशी में कुछ नहीं मिला

    12 hours ago

    भोपाल स्थित एम्स और पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी भरा ई-मेल सोमवार तड़के करीब 3 बजे दोनों संस्थानों को अलग-अलग भेजा गया। इसमें लिखा था- आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे ब्लास्ट करेंगे। सुबह 11 बजे तक डॉक्टरों और स्टूडेंट्स को निकाल लें। अल्लाह हू अकबर। सूचना मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस, बम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और सर्चिंग शुरू की। एम्स में बागसेवनिया थाने के टीआई अमित सोनी और उनकी टीम ने तलाशी अभियान चलाया। वहीं, पीपुल्स यूनिवर्सिटी में निशातपुरा टीआई मनोज पटवा सहित थाना स्टाफ ने सर्च ऑपरेशन किया। बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचे। लेकिन कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस ने ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के आधार पर जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल को भी मामले में शामिल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही धमकी देने वाले की पहचान कर ली जाएगी। 19 फरवरी को भी मिली थी विस्फोट की धमकी इससे पहले 19 फरवरी को भी पीपुल्स मेडिकल कॉलेज को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी पुलिस और बम स्क्वॉड ने जांच अभियान चलाया था। हालांकि, परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भोपाल के दो स्कूलों और एक राष्ट्रीय लैब को 10 मार्च को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। बड़वई स्थित पोदार वर्ल्ड स्कूल और टीटी नगर स्थित सेंट मेरी स्कूल को धमकी दी गई कि उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। वहीं, खजूरी क्षेत्र में नेशनल फोरेंसिक लैब के बाहर विस्फोटक सामग्री पड़े होने की सूचना मिली। हालांकि, जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read More
    Previous Article
    ईरान ने सऊदी की रिफाइनरी 'अरामको' पर अटैक किया:यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी; इजराइल-कतर और बहरीन पर भी हमला किया
    Next Article
    ईरान ने सऊदी की रिफाइनरी अरामको पर अटैक किया:यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी; इजराइल-कतर और बहरीन पर भी हमला किया

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment