These terms and conditions apply to the News National app (hereby referred to as "Application") for mobile devices that was created by (hereby referred to as "Service Provider") as an Ad Supported service.
Upon downloading or utilizing the Application, you are automatically agreeing to the following terms. It is strongly advised that you thoroughly read and understand these terms prior to using the Application. Unauthorized copying or modification of the Application, any part of the Application, or our trademarks is strictly prohibited. Any attempts to extract the source code, translate the Application into other languages, or create derivative versions are not permitted. All intellectual property rights remain the property of the Service Provider.
The Service Provider is dedicated to ensuring the Application is as beneficial and efficient as possible. They reserve the right to modify the Application or charge for services at any time and for any reason. Any such charges will be clearly communicated.
The Application stores and processes personal data provided by you. You are responsible for maintaining the security of your device and access to the Application. Jailbreaking or rooting your device is strongly discouraged as it may compromise security and application performance.
Third-Party Services
The Application uses third-party services that have their own Terms and Conditions. Refer to the following links:
Google Play Services
AdMob
Google Analytics for Firebase
Firebase Crashlytics
Limitations and Responsibilities
Some Application functions require an internet connection (Wi-Fi or mobile data). The Service Provider is not responsible if the Application does not function fully due to lack of access or depleted data. If using the Application outside a Wi-Fi area, you accept responsibility for any charges incurred, including roaming fees. If you are not the bill payer, it is assumed you have obtained permission.
It is your responsibility to keep your device charged. The Service Provider is not responsible if the device is unavailable due to a drained battery.
While the Service Provider strives to keep the Application updated and accurate, they rely on third-party data and do not accept liability for losses caused by reliance on Application functionality.
Updates and Termination
The Application may be updated to remain compatible with the operating system. You agree to install updates as offered. The Service Provider may discontinue the Application at any time without notice. Upon termination:
Rights and licenses granted to you will end.
You must stop using the Application and delete it from your device.
Changes to These Terms and Conditions
The Service Provider may update these Terms and Conditions periodically. Please review this page regularly. Changes will be posted on this page.
Effective Date: 2025-07-23
Contact Us
If you have questions or suggestions about the Terms and Conditions, contact the Service Provider at: 📧 info@news-national.com
We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies,
Privacy Policy,
and
Terms of Service.
18 से 20 साल की लड़कियां हैं। सब एक से बढ़कर एक हैं। होली के लिए बाहर से लाए हैं। बैचलर पार्टी के लिए पूरी तरह फिट हैं। एक लड़की का रेट 8 हजार रुपए लग जाएगा। हम तुरंत आपके लिए 5 लड़कियों को सेट कर देते हैं। बस आप हमको टोकन मनी दे दीजिए, एक्स्ट्रा सर्विस के लिए डांसर डील कर लेगी। लड़कियों की लोकेशन पर पहुंचने से पहले शराब पहुंच जाएगी। आप तो गेस्ट की जेब ढीली कराइए, हम होली पर फुल इंजॉय की गारंटी लेते हैं..। होली पर फुल इंजॉय की गारंटी ले रहे एजेंट बैंड पार्टी की आड़ में शराब और लड़कियों की डील कर रहे हैं। ऑफिस के बाहर अलग-अलग बैंड पार्टी का बोर्ड लगा है, लेकिन अंदर डर्टी होली की तैयारी चल रही है। ऐसे एजेंट्स को एक्सपोज करने के लिए भास्कर के अंडरकवर रिपोर्टर कस्टमर बनकर पहुंचे। भास्कर इन्वेस्टिगेशन में पढ़िए और देखिए होली पर शराब के साथ लड़कियों का सौदा करने वाले एजेंट्स से डील… DJ ने धंधा कम किया तो लड़कियों की डील शुरू की शादी और पार्टी में बैंड बाजों की जगह अब DJ ने ले ली है। बदलाव के इस ट्रेंड में खाली हुए अधिकतर बैंड पार्टियों ने अपना धंधा भी शिफ्ट कर दिया है। वह शराब और लड़कियों की डील करने लगे हैं। भास्कर की इन्वेस्टिगेशन टीम को इनपुट मिला कि पटना के पॉश इलाकों में स्थित बैंड-बाजे के ऑफिस में होली की रंगीन पार्टी के लिए बुकिंग हो रही है। ग्राहक बनकर भास्कर के अंडरकवर रिपोर्टर जब बैंड-बाजे के ऑफिस पहुंचे तो पूरी डील खुफिया कैमरे में कैद हो गई।
भास्कर के अंडरकवर रिपोर्टर कस्टमर बनकर पटना जंक्शन के करबिगहिया पहुंचे। इनपुट मिला था कि यहां कई बैंड हैं, जो होली के लिए लड़कियों की डील कर रहे हैं। काफी पड़ताल के बाद दिलीप पान वाले से शिव शंकर बैंड के संचालक सूरज का इनपुट मिला। रिपोर्टर सूरज के पास पहुंचा, तो वह लड़कियों की डील करता भास्कर के खुफिया कैमरे में कैद हो गया। सूरज के दावे देखिए… सब कुछ व्यवस्था हो जाएगी। पार्टी में जाने वाली लड़कियों से न्यूड डांस कराना, शराब पिलाना और पार्टी में शामिल लोगों के साथ बैठना सामान्य तो है। अगर पार्टी में कोई पैसे देता है, तो लड़कियां एक्स्ट्रा सर्विस के लिए तैयार हो जाती हैं। काम हो जाता है, पैसे उनकी मर्जी पर है। ज्यादातर लड़कियां तैयार हो जाती हैं। बैचलर पार्टी के दौरान लड़कियां खुद से ऑफर कर देती हैं। वह पूरी तरह से ट्रेंड होती हैं, कब क्या डिमांड होगी। लड़कियां ऐसी होती हैं, जिसके लिए लोग मुंहमांगे पैसे देने को तैयार हो जाते हैं। हमारे पास सभी लड़कियां एक्सपीरियंस होल्डर हैं, हम उन्हीं को काम पर भेज देंगे। बस आपको यह पहले बता देना होगा कि कस्टमर किस लेवल के हैं। आप कस्टमर का लेवल बताएंगे तो हम उस लेवल की लड़कियों की व्यवस्था कर देंगे। हम लोगों को पूरा पता रहता है कि कौन से प्रोफाइल के इंसान को किस प्रोफाइल की लड़की पसंद आएगी। इसलिए पहले प्रोफाइल पता करके हम लोग लड़कियों को भेजते हैं। नेताओं का तो लेवल ही अलग होता है शिव शंकर बैंड का संचालक सूरज बोला- नेताओं का लेवल और पसंद सब अलग होती है। अधिकतर नेता आजकल सोशल मीडिया से डरते हैं। इसलिए वह ऐसी पार्टी की किसी को भनक तक नहीं लगने देते हैं। डिमांड करते समय वह पहले से अपनी चॉइस बता देते हैं। अधिकतर नेता बंद कमरे वाली पार्टी के लिए लड़कियों की डिमांड करते हैं। इस बार होली पर भी ऐसी ही बुकिंग हुई है। उन लोगों ने अपनी लोकेशन पर पार्टी के लिए ऑर्डर किया है। समय से पहले हम लोग वहां पूरी व्यवस्था करा देते हैं। आज तक कभी किसी पार्टी ने कोई शिकायत नहीं की है। जिसकी भी बुकिंग हम लोगों ने ली है, उसे भरपूर इंजॉय के साथ खुश किया है। शराब की कोई टेंशन नहीं, सब मिल जाएगी सूरज ने आगे बताया, पार्टी में शराब की व्यवस्था करा दी जाएगी, लेकिन रांची के रेट से दोगुना दाम पड़ जाएगा। होली पर काफी डिमांड है, माल मिल नहीं रहा है। एडवांस दीजिएगा तो शराब होटल में ही या आपकी लोकेशन पर पहुंचा दी जाएगी। मेरे पास हर तरह की व्यवस्था है। आप जिस शराब का कहेंगे, उसकी व्यवस्था कर दी जाएगी। बिहार में शराबबंदी है, इस कारण से महंगी मिल रही है। पैसा खर्च करने वाले को हर जगह आसानी से मिल जा रही है। आपकी लोकेशन जहां भी होगी वहां हम पूरी व्यवस्था के साथ सब कुछ पहुंचा देंगे। वीडियो नहीं बनवाइएगा, रूम में CCTV कैमरा नहीं हो सूरज ने कहा, बैचलर पार्टी का वीडियो नहीं बनाया जाता। यह अपराध है और अगर सोशल मीडिया पर आ गया तो बवाल मच जाएगा। हम आप सब लोग अंदर चले जाएंगे। इसलिए सभी के मोबाइल साइड करवा दीजिएगा। रूम में CCTV कैमरा भी नहीं रहे। गलत जो भी होगा, वह पर्दे के पीछे हो जाए। सरकार बहुत सख्त है, पुलिस भी जांच पड़ताल कर रही है। प्रशासन की नजर में यह बहुत बड़ा अपराध है, इसलिए शराब और लड़की का इंजॉय बहुत छिपाकर किया जाता है। टोकन मनी से लेकर रेट कार्ड तय है सूरज ने टोकन मनी से लेकर पूरा रेट कार्ड बताया। सूरज बोला- पटना में लोकल बैचलर पार्टी के लिए एक लड़की का 8 हजार रुपए लिया जाता है। पांच लड़कियों के लिए 40 हजार देने होंगे। हम 5 लड़कियों का सेट देते हैं, जिससे गेस्ट पूरी तरह से खुश हो जाएं। यह हमारी टोकन मनी के रूप में होती है। इसके बाद लड़की क्या करती है और खुश करने के लिए क्या रेट तय करती है यह अलग से देना है। यह उसकी मर्जी पर डिपेंड करता है। इसके अलावा आने-जाने का खर्च अलग से आपको देना होगा। जिन लड़कियों को पार्टी में ले जाया जाता है, उनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच होती है। हम लोगों की कोशिश रहती है कि 18 साल से ऊपर की लड़कियां हों, क्योंकि इससे नीचे में बड़ा लंबा केस हो जाता है। अगर लड़कियां 18 से ऊपर हैं तो कोई कुछ नहीं कर पाता। काम तो गलत है, लेकिन इसे हम पूरी ईमानदारी से काम करते हैं। जैसे डील करते हैं, वैसी लड़की भेजते हैं। कोई शिकायत नहीं कर सकता है।
शिव शंकर बैंड के संचालक सूरज से डील करने के बाद हम जैसे ही बाहर निकले, आवाज देकर एजेंट सुमन ने रुकने का इशारा किया। सुमन ने बातचीत में खुलकर बोल दिया कि सब कुछ व्यवस्था हो जाएगी। बातचीत में विश्वास जम गया तो कमीशन के लालच में सुमन ने एक बड़े नाम का खुलासा किया। अगर यह काम सही तरीके से और बिना किसी परेशानी के कराना है, तो सीधा पंजाब बैंड के प्रोपराइटर लक्ष्मण के पास चले जाइए। इस काम के लिए लक्ष्मण से बड़ी सेटिंग किसी की नहीं है। वह इस काम का मास्टरमाइंड है। पटना ही नहीं बिहार में इस तरह का बड़ा से बड़ा अरेंजमेंट वही संभालता है। बिहार ही नहीं कई राज्यों में उसका नेटवर्क काम करता है। लक्ष्मण के पास ऐसे एक्टिव नेटवर्क है, जिससे वह किसी भी तरह की पार्टी, लड़की, शराब या अन्य इंतजाम मिनटों में करवा देता है। जिन लोगों को गोपनीयता चाहिए, उनके लिए अलग व्यवस्था होती है और किसी तरह की दिक्कत सामने नहीं आती है तो वह डील कर लेता है। अगर लक्ष्मण इस काम के लिए हां कर दिया तो ग्राहक को कहीं भटकने की जरूरत ही नहीं पड़ती और पूरा काम आसानी से हो जाता है। बस वहां तक पहुंचा दूंगा, लेकिन मेरा भी ख्याल रखिएगा। एक बैंड एक शहर तक सीमित नहीं नेटवर्क सूरज और सुमन से बातचीत में यह साफ हो गया कि यह धंधा सिर्फ एक व्यक्ति या एक बैंड तक सीमित नहीं है। इस धंधे में बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। बैंड बाजे के नाम पर संचालक सेक्स रैकेट का बड़ा नेटवर्क चला रहे हैं। वह बैचलर पार्टी में न्यूड डांस के लिए लड़कियों की डील कर रहे हैं। इवेंट मैनेजमेंट की आड़ में इस पूरे रैकेट को ऑपरेट किया जा रहा है। सुमन से मिले इनपुट के बाद लक्ष्मण को एक्सपोज करने के लिए उसे खुफिया कैमरे पर लाना बड़ा चैलेंज था।
कमीशन के लालच में सुमन ने कस्टमर बनकर गए अंडर कवर रिपोर्टर को लक्ष्मण के पते पर पहुंचा दिया। सुमन के रेफ्रेंस से आने पर लक्ष्मण ने खुलकर डील की और धंधे का खुलासा कर दिया। पंजाब बैंड के प्रोपराइटर लक्ष्मण के काले कारोबार को उसी की जुबानी जानिए। पहले इस काम में कम पैसे मिलते थे, लेकिन अब पैसे अधिक मिल रहे हैं। डिमांड भी काफी बढ़ी है, लेकिन अब इस धंधे में ज्यादा लोग आ गए हैं। इसलिए अब थोड़ी-थोड़ी परेशानी भी बढ़ गई है। फेस्टिवल या अन्य किसी विशेष अवसर पर डिमांड काफी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर पहले से ही बुकिंग करा ली जाए, तो कोई दिक्कत नहीं होती है। हम लोग दिन और रात दोनों समय की व्यवस्था करते हैं। बैचलर पार्टी के लिए पहले से इंतजाम करना जरूरी होता है। ऐसी पार्टियों के लिए लड़कियां उपलब्ध कराई जाती हैं और एक लड़की के लिए 6 हजार रुपए लिए जाते हैं। लड़कियां पार्टी में डांस करती हैं। अगर कोई एक्स्ट्रा सर्विस की डिमांड करता है, तो उसके लिए अलग से पैसे देने पड़ते हैं। अब तक कई पार्टियों के लिए ऐसी व्यवस्था की जा चुकी है। होली को लेकर हमारी पहले से ही बुकिंग चल रही है। हमारी सभी लड़कियां पूरी तरह से प्रोफेशनल होती हैं। इसलिए किसी तरह की कोई शिकायत नहीं होती है। वॉट्सऐप पर लड़कियों की फोटो भेज देता हूं, आप पसंद करके अपने गेस्ट से बुकिंग लॉक करा दीजिए। बैचलर पार्टी के लिए एक लड़की का 6 हजार देना होगा। इसके अलावा 500 रुपए उसे अलग से देने होते हैं। ग्राहक किस तरह के हैं, यह पहले बता देना जरूरी होता है। बाद में कोई समस्या नहीं हो, इसलिए हर बात क्लीयर करके ही लड़कियों को बुकिंग पर भेजा जाता है। पुलिस और प्रशासन भी काफी अलर्ट हो गया है। हर किसी पर नजर रख रहा है। इसलिए हम लोगों ने अब थोड़ा अपने काम का भी ट्रेंड बदल दिया है। एजेंट बोला - CV बोलिएगा लड़कियां समझ जाएंगी पंजाब बैंड के प्रोपराइटर लक्ष्मण ने नए ट्रेंड का खुलासा किया। बातचीत में उसने पूरा सिस्टम समझा दिया और दावा किया कि सिस्टम से काम करने पर कोई परेशानी नहीं होगी। लोकेशन सही होगा और कहीं से कोई जानकारी लीक नहीं होगी तो होली पर फुल इंजॉय होगा। जानिए लक्ष्मण की जुबानी नए ट्रेंड की पूरी कहानी। इस काम में अब सेक्स शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि इसे CV का कोड वर्ड दे दिया गया है। आप लड़कियों से जैसे ही CV बोलिएगा, वह समझ जाएंगी। इसके लिए अलग से पैसे लिए जाते हैं। लड़की जितनी ज्यादा सुंदर होगी, उतना ही ज्यादा पैसे की डिमांड करेगी। सारी बात अब फोन पर ही होगी। फेस टू फेस कम बात कीजिए, यहां कम आइए। सारा कुछ फोन से डील कीजिए, ऑनलाइन पैसा भेजिए और होली पर एडवांस बुकिंग कर पूरा इंजॉय कीजिए।
पंजाब बैंड के प्रोपराइटर लक्ष्मण के मुताबिक अंडरकवर रिपोर्टर ने मुलाकात के बाद कई बार कॉल किया। डील पर बातचीत होती रही। इसी दौरान लक्ष्मण ने कुछ मोबाइल नंबर देकर बात करने को कहा। दावा किया कि यह लोग भी पूरी व्यवस्था करेंगे और लड़कियों लोकेशन पर भेज देंगे। लक्ष्मण ने नितिन और पंकज का मोबाइल नंबर दिया। अंडरकवर रिपोर्टर ने सबसे पहले कस्टमर बनकर नितिन को कॉल किया। रिपोर्टर - लक्ष्मण जी से आपका नंबर मिला है? नितिन - जी बोलिए, क्या काम है? रिपोर्टर - कुछ बताए नहीं हैं लक्ष्मण जी आपको। नितिन - बात तो होती रहती है, बताएं आपका क्या काम है? रिपोर्टर - आपसे मिलकर बात होती तो ज्यादा अच्छा रहता? नितिन - नहीं मुलाकात तो संभव नहीं है, काम बताएं फोन पर हो जाएगा। रिपोर्टर - फोन पर बताने में भी दिक्क्त है, आप समझ सकते हैं। नितिन - समझ गया, खुलकर बोलिए सब हो जाएगा। रिपोर्टर - होली की पार्टी के लिए ही लक्ष्मण जी आपसे बात करने को बोले हैं। नितिन - बैचलर पार्टी के लिए जितनी लड़कियों की जरूरत है हो जाएगा। रिपोर्टर - क्या सिस्टम है, कितना लगेगा होली की रंगी पार्टी के लिए? नितिन - लड़कियों की संख्या और पार्टी की जगह बता दीजिए सब हो जाएगा। रिपोर्टर - बिना देखे कैसे फाइनल किया जाए, आप मिल लेते तो अच्छा रहता। नितिन - हो जाएगा, फोटो भेज रहा हूं, पसंद कीजिए व्यवस्था हो जाएगी। रिपोर्टर - इसके बाद का क्या सिस्टम आप लोग बनाए हैं? नितिन - कुछ नहीं, पार्टी की लोकेशन पर लड़कियां भेज दी जाती है, पैसा वहीं लिया जाता है।
अंडरकवर रिपोर्टर ने पंजाब बैंड के संचालक लक्ष्मण के रिफरेंस से पंकज को कॉल किया। परिचय बताने पर पंकज समझ गया और पूरा सिस्टम बता दिया। होली पर किसी तरह से एडवांस बुकिंग हो रही है, इस नेटवर्क का पूरा खुलासा किया। अब पंकज के दावे भी जानिए.. हमारे पास सब प्रोफेशनल हैं। हम आपको मोबाइल पर पूरी प्रोफाइल भेज दे रहे हैं। आप जिसको पंसद कीजिएगा, वह आपकी पार्टी के लिए रिजर्व कर दी जाएगी। आप भी गेस्ट की पूरी प्रोफाइल भेज दीजिएगा, उस हिसाब से हम लोग पूरी व्यवस्था कर देंगे। हम लोग प्रोफाइल देखने के बाद ही लड़कियों को फाइनल करते हैं। जो इंसान पैसा खर्च कर रहा है, उसको शिकायत का मौका नहीं मिलना चाहिए। हम लोग पार्टी को ग्राहक की पसंद के अनुसार सभी चीजें अरेंज करते हैं। जगह पुराने बस स्टैंड के पास है। अगर कोई दूसरी जगह चाहिए, तो उसकी जानकारी दे दिजिए। उस लोकेशन पर लड़कियों को भेज दिया जाएगा। आप सारा प्रॉसेस फोन पर कीजिए, मिलने की जरुरत नहीं है। हम बुकिंग फाइनल करने के बाद आपके लोकेशन पर समय से पूरी व्यवस्था करा देंगे।
लक्ष्मण ने अंडरकवर रिपोर्टर का मोबाइल नंबर एजेंट नीतीश को दे दिया। होली पर बड़ी पार्टी की जानकारी हुई तो नीतीश ने सीधा अंडर कवर रिपोर्टर को कॉल किया। वह होली पर न्यूड डांस से लेकर शराब पार्टी की पूरी डील किया। नीतीश - आपका नंबर मिला है, आपको होली पर पार्टी करनी है क्या? रिपोर्टर - हां, करनी तो है, नंबर कौन दिया? नीतीश - लक्ष्ण दिया है, हमारे पास इसकी पूरी व्यवस्था है, होली पर सब तरह का इंज्वाय दे देंगे। रिपोर्टर - होली पर रंगीन बैचलर पार्टी करनी है, व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। नीतीश - ठीक है, सब इंतजाम हो जाएगा, आप पहले बुकिंग कर लीजिए। रिपोर्टर - क्या बुकिंग करना होगा? नीतीश - लोकेशन तय करना होगा ना? कहां पार्टी करनी है, सारी जानकारी भेज दीजिए। रिपोर्टर - इंतजाम हो जाएगा ना? पहले पैसा कितना एडवांस देना होगा? नीतीश - सब कुछ अरेंज हो जाएगा, किसी को पहले पैसे देने की जरूरत नहीं है। रिपोर्टर - तब कैसे एडवांस बुकिंग होगी, बाद में आप मना किए तो क्या होगा? नीतीश - नहीं भाई, पूरी व्यवस्था होने के बाद ही भुगतान करना होगा। एजेंट नीतीश ने बताया रेट कार्ड एजेंट नीतीश ने पूरे रेट कार्ड बताए और कहा- फुल मस्ती कीजिएगा। आपके गेस्ट भी पूरी तरह से खुश होकर जाएंगे। हम लोग एक-दो नहीं, दर्जनों पार्टियों के लिए होली पर सेटिंग करके रखे हुए हैं। समय से लोकेशन पर सभी को भेज दिया जाएगा। इंतजाम भी सारा कर दिया जाएगा। एजेंट नीतीश की जुबानी पूरा रेटकार्ड जानिए बस आप यह बता दीजिए कि किस तरह की पार्टी करनी है। यह भी बताइए कि कितने दिनों के लिए चाहिए। अगर फुल नाइट फूड लेना है, तो उसका अलग चार्ज लगेगा। 5 लड़कियों का 20 हजार रुपए लग जाएंगे। इसमें सब कुछ आपको मिल जाएगा। लड़की को जैसे चाहें वैसे रखिएगा, वह कोई रोक टोक नहीं करेगी। जगह आपकी तय की गई होगी। आप सिर्फ यह बता दीजिए कि पटना में कहां चाहिए। बोरिंग रोड, कंकड़बाग, रेलवे स्टेशन, गांधी मैदान या कोई और इलाका है तो भी बताइए। जिस भी एरिया का नाम बताएंगे, वहां पर लड़कियां पहुंच जाएंगी। पेमेंट मेरे अलावा किसी और को नहीं देना है। किसी तरह की कोई चिक-चिक नहीं होनी चाहिए। लड़कियां पटना की होंगी और उत्तर प्रदेश की भी होंगी। यह सब काफी प्रोफेशनल हैं। सब कुछ परफेक्ट रखते हैं, प्रोफाइल आपकी जैसी है, वैसी लड़कियां पूरी तरह से फिट हैं। हमारी लड़कियां 17 से लेकर 20 साल तक की हैं। लड़कियों का फोटो पहले ही भेज चुका हूं। लड़की पसंद कर लीजिए, आप बता दीजिए वह समय पर चली जाएंगी। किसी भी लड़की को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसका ख्याल आपको रखना है, सब कुछ सिस्टम से हो। कोई भी काम ऐसा ना हो, जिससे कोई दिक्कत हो। हालांकि सब लड़कियां पूरी तरह से ट्रेंड हैं, वह हर मुश्किल में भी बाहर निकल जाती हैं। ---------- ऑपरेशन डर्टी होली के पार्ट-3 में देखिए बिहार में कैसे बन रही शराब वाली आइस्क्रीम और सूखे नशे से कैसे बनाई जा रही मलाई कुल्फी...।