Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भारत-इंग्लैंड सेमीफाइल मैच में गैफनी और पालेकर होंगे फील्ड अंपायर:मुंबई में होगा मुकाबला; भारत के नितिन पहले सेमीफाइनल में थर्ड अंपायर होंगे

    9 hours ago

    भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ICC ने दोनों सेमीफाइनल के लिए मैच अंपायर और ऑफिशियल्स की घोषणा कर दी है। भारत के मुकाबले में ऑन-फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर होंगे। वहीं, रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहलो सेमीफाइनल में फील्ड अंपायर होंगे। जबकि थर्ड अंपायर भारत के नितिन मेनन होंगे। पहला सेमीफाइनल- साउथ अफ्रीका Vs न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा, जहां साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में ऑन-फील्ड अंपायर की जिम्मेदारी रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ संभालेंगे, जबकि थर्ड अंपायर नितिन मेनन होंगे। फोर्थ अंपायर के रूप में रॉड टकर मौजूद रहेंगे और मैच रेफरी की भूमिका जवागल श्रीनाथ निभाएंगे। दूसरा सेमीफाइनल- भारत Vs इंग्लैंड दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में ऑन-फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और अल्लाहुद्दीन पालेकर होंगे, जबकि थर्ड अंपायर की जिम्मेदारी एड्रियन होल्डस्टॉक संभालेंगे। चौथे अंपायर के रूप में पॉल राइफल मौजूद रहेंगे और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट होंगे। गैफनी भारत के मैच में अंपारिंग कर चुके दोनों टीमें 2024 में भी सेमीफाइनल में आमने-सामने हुई थीं, जहां भारत ने 68 रन से शानदार जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में भी क्रिस गैफनी अंपायर की भूमिका में मौजूद थे। मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक गैफनी भारत के साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबलों में भी ऑन-फील्ड अंपायर रह चुके हैं।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Shabana recalls the day Javed brought the entire shop of flowers
    Next Article
    चंद्रग्रहण आज, देशभर में मंदिरों के कपाट बंद:शाम 7 बजे बाद खोले जाएंगे, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान होली उत्सव मनाया गया

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment