Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया:तिलक-पंड्या में फिफ्टी पार्टनरशिप, अभिषेक शर्मा फिफ्टी बनाकर आउट

    1 day ago

    टी-20 वर्ल्ड कप का 8वां सुपर-8 मैच भारत और जिम्बाब्वे के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 234 रन बना लिए हैं। हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। दोनों फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके हैं। इंडिया ने टी-20 वर्ल्डकप के इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर बना लिया है। पिछला रिकॉर्ड 218 रन का था। जोकि इंग्लैंड के खिलाफ 2007 में बना था। डरबन में खेले गए उस मैच में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव 13 बॉल पर 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रिचर्ड नगारवा ने ताशिंगा मुसेकिवा के हाथों कैच कराया। अभिषेक शर्मा (30 गेंद पर 55 रन) को तिनोतेंदा मपोसा ने कप्तान सिकंदर रजा के हाथों कैच कराया। ईशान किशन (38 रन) को सिकंदर रजा ने पवेलियन भेजा। रजा ने फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की। संजू सैमसन (24 रन) ब्लेसिंग मुजरबानी की बॉल पर कैच आउट हुए। मैच का स्कोरबोर्ड मैच से पहले अनिरुद्ध रविचंदर ने परफॉर्म किया दिनेश कार्तिक ट्रॉफी लेकर आए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायन मायर्स, तिनोतेंदा मपोसा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मपोसा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read More
    Previous Article
    भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा स्कोर बनाया:तिलक-पंड्या क्रीज पर, अभिषेक शर्मा फिफ्टी बनाकर आउट
    Next Article
    Row over Indian student subleasing Texas apartment to sister for $1,000 in viral phone recording

    Related खेल Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment