Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला:श्रीलंका के पास डूबा; 32 घायलों का रेस्क्यू किया गया, 100 से ज्यादा लापता

    20 hours ago

    अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज पांचवां दिन है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने श्रीलंका के तट के पास एक ईरानी वॉरशिप IRIS देना पर पनडुब्बी से हमला किया। इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है। श्रीलंका नेवी के मुताबिक जहाज से कई शव बरामद हुए हैं। हमले में 32 लोग घायल हैं, जिन्हें रेस्क्यू किया गया है। जहाज पर लगभग 180 लोग सवार थे। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह ईरानी युद्धपोत पिछले महीने भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेकर लौट रहा था। श्रीलंकाई अधिकारियों ने अल जजीरा को बताया कि बुधवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच (भारतीय समय के मुताबिक) मदद के लिए मैसेज भेजा। यह जहाज दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 समुद्री मील (करीब 75 किलोमीटर) दूर था। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बाकी करीब 150 क्रू मेंबर्स के साथ क्या हुआ। जंग में अमेरिका के दावे... ईरान के 17 जहाज तबाह कर दिए गए, जिनमें एक पनडुब्बी भी शामिल है। इस ऑपरेशन में 50,000 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक शामिल हैं। करीब 200 फाइटर जेट, दो एयरक्राफ्ट कैरियर और बम गिराने वाले विमान शामिल हैं। ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइलें और ड्रोन को भारी नुकसान हुआ है। अमेरिका ने इस जंग को एपिक फ्यूरी नाम दिया है। इसका मतलब भयंकर गुस्सा होता है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप- न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:टीम टूर्नामेंट इतिहास में साउथ अफ्रीका को नहीं हरा सकी, एक बदलाव किया
    Next Article
    Renault’s Bridger Concept Could Bring A Compact 4x4 SUV To India

    Related दुनिया Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment