Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश के सीएम और बिल गेट्स की अमरावती में मुलाकात हुई

    22 hours ago

    माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स और आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू से अमरावती में मुलाकात हुई। दोनों के बीच स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और तकनीक को मजबूत करने पर चर्चा की गई। सीएम नायडू ने X पोस्ट में लिखा- वेलकम बैक मिस्टर बिल गेट्स, आंध्र प्रदेश में आपका स्वागत है। आज की अन्य बड़ी खबरें… गुजरात के अहमदाबाद-वडोदरा के 8 स्कूलों की बम की धमकी वाला मेल, मोदी-शाह का भी नाम गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा के स्कूलों को बम की धमकी का ईमेल मिला है। इनमें अहमदाबाद के 4 और वडोदरा के 4 स्कूल शामिल हैं। धमकी भरे मेल में पीए मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी टारगेट किया गया है। लिखा है कि गुजरात का हाल खालिस्तान जैसा होगा। बेंगलुरु में एक फोटो स्टूडियो के आर्टिफिशियल तालाब में 3 साल का बच्चा डूबा बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक फोटो स्टूडियो के आर्टिफिशियल तालाब में तीन साल का एक बच्चा डूब गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन के तहत गिद्देनहल्ली में एक फोटो शूट के दौरान हुई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब बच्चा अपनी मां के साथ अपनी दोस्त के मैटरनिटी फोटो शूट के लिए स्टूडियो गया था। जब महिला अपनी दोस्त के फोटोशूट में बिजी थी, तभी बच्चा आर्टिफिशियल पानी के तालाब में फिसल गया और डूब गया। कुछ देर बाद, जब महिला को एहसास हुआ कि उसका बच्चा गायब है, तो आस-पास के दूसरे लोगों के साथ मिलकर, उन्होंने लड़के को बहुत ढूंढा। पुलिस ने बताया कि बाद में उन्हें वह पूल में मिला। उन्होंने बताया कि उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    टी-20 वर्ल्डकप, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:UAE का पहला विकेट गिरा, अर्यांश शर्मा को उमरजई ने आउट किया
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप, अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:UAE का दूसरा विकेट गिरा, अर्यांश शर्मा के बाद मुहम्मद वसीम भी आउट

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment