Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में टीवी के वॉल्यूम को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने पति की हत्या की

    17 hours ago

    आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी में टीवी वॉल्यूम को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने पति शेख अहमद (27) को चाकू मार दिया। इलाज के दौरान अहमद की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आज की अन्य बड़ी खबरें… गृह मंत्री अमित शाह असम जाएंगे, यहां वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II लॉन्च करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम के कछार जिले में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (VVP) के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। इस चरण में 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 1,954 सीमा गांवों को शामिल किया गया है। केंद्र सरकार ने योजना के लिए 2028-29 तक ₹6,839 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। योजना का उद्देश्य सीमा गांवों में बुनियादी सुविधाएं, रोजगार और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना है। सरकार के अनुसार, इससे पलायन रुकेगा और सीमा सुरक्षा मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। जम्मू-कश्मीर में विस्फोटक मिला, रास्ते से गुजरने वाला था आर्मी का काफिला जम्मू-कश्मीर के बारामूला में इंडियन आर्मी की राष्ट्रीय राइफल्स की 46वीं यूनिट ने जानबाजपोरा इलाके में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाया। बम डिस्पोजल स्क्वॉड की एक टीम मौके पर पहुंची और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए एक्सप्लोसिव डिवाइस को सुरक्षित रूप से न्यूट्रलाइज कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आर्मी का एक काफिला जल्द ही उसी रास्ते से गुजरने वाला था, और IED का समय पर पता चलने और उसे डिस्पोज करने से एक संभावित खतरे को टालने में मदद मिली। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मेघालय के सांसद की शिलॉन्ग में फुटसल खेलते समय मौत मेघालय के लोकसभा सांसद और वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी(VPP) नेता रिकी एंड्रयू जे सिंगकोन की गुरुवार शाम एक हॉस्पिटल में मौत हो गई। 54 वर्षीय सिंगकोन शिलॉन्ग में फुटसल खेलते समय वह गिर गए थे। VPP के नेता सिंगकोन खासी-जैंतिया हिल्स में अपनी सक्रिय पब्लिक एक्टिविटी और जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचने के लिए जाने जाते थे। मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने सिंगकोन की मौत पर दुख जताया है। फुटसल, एसोसिएशन फुटबॉल का छोटा रूप है, जो फुटबॉल पिच से छोटे मैदान पर पांच-पांच खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच खेला जाता है। ओडिशा में पटाखे बनाते समय धमाका, मां-बेटी की मौत ओडिशा के कटक के पास पटाखों में धमाका होने से एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य महिला घायल हो गई। धमाके के वक्त परिवार के सदस्य घर में पटाखे बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह घटना जगतपुर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले महाजनपुर गांव में हुई। मृतकों की पहचान सुधांशुबाला नायक और उनकी बेटी स्तिताप्रंग्या नायक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि धमाके में भारती नायक गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों घायलों को SCB मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दूसरी घायल महिला को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। दिल्ली के जनकपुरी में कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, 6 साल की बच्ची की मौत पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में कार की टक्कर के बाद ई रिक्शा पलटने से 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की दादी घायल हुई है। महिला के मुताबिक उन्होंने आरोपी कार ड्राइवर से मदद मांगी, लेकिन वो मौके से भाग गया। ओडिशा में 1462 किलो सोने का भंडार मिला, मंत्री विभूति भूषण जेना ने विधानसभा में दी जानकारी ओडिशा के मयूरभंज जिले में 1462 किलो सोने का भंडार मिला है। राज्य के मंत्री विभूति भूषण जेना ने गुरुवार को विधानसभा में ये जानकारी दी। जेना ने MLA संजलि मुर्मू के एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने मयूरभंज जिले के बांगिरीपोशी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में सोने के भंडार के लिए सर्वे किया। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान GSI को जिले के मदनाशी-कंजिया इलाके में सोने के भंडार के साथ 17.06 मिलियन टन तांबे का भंडार मिला है। इससे पहले 18 सितंबर, 2025 को सदन में जारी एक बयान में, मंत्री ने बताया था कि ओडिशा के देवगढ़ और क्योंझर जिलों में लगभग 1,996 kg सोने का भंडार मिला है। दिल्ली में व्यक्ति ने फांसी लगाई, शादी में अनबन की वजह से सुसाइड का शक नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक 30 साल के व्यक्ति ने फांसी लगा ली। पुलिस को शक है कि शादी में अनबन की वजह से उसने यह कदम उठाया होगा। उन्होंने बताया कि लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) हॉस्पिटल से एक आदमी के बारे में जानकारी मिली थी, जिसे मृत लाया गया था। मृतक की पहचान वेलकम इलाके के रहने वाले चांद (30) के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि वह अपने भाई के साथ जाफराबाद में एक घर में रह रहा था, जहां उसे कथित तौर पर लटका पाया गया। पुलिस के मुताबिक, चांद को बेहोशी की हालत में परिवार वाले पहले जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बाद में परिवार वाले उसे दूसरी मेडिकल राय लेने के लिए LNJP हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे फिर से मृत घोषित कर दिया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    ABP Live Doc Talk: Why Skipped Periods Shouldn’t Be Ignored? Expert Explains The Hidden Risks
    Next Article
    हिमाचल के मुद्दों को लेकर दिल्ली में अहम बैठक:CM समेत पूरी कैबिनेट शामिल होगी, राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी को लेकर मंथन

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment