Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:असम CM के विवादित वीडियो पर केस दर्ज; हिमंता बोले- असमिया मुस्लिमों के खिलाफ नहीं, बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ हूं

    1 day ago

    असम सीएम के विवादित वीडियो को लेकर कांग्रेस नेताओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वीडियो राज्य BJP के आधिकारिक X हैंडल पर अपलोड किया गया था। बाद में इसे डिलीट कर दिया गया। हिमंता बिसवा सरमा ने बताया कि एक BJP कार्यकर्ता ने भी इसी मुद्दे पर अलग से शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो AI जनरेटेड था। इसमें सरमा को राइफल से दो लोगों पर गोली चलाते दिखाया गया था। एक व्यक्ति के सिर पर स्कल कैप थी, दूसरे के चेहरे पर दाढ़ी थी। कैप्शन में 'पॉइंट-ब्लैंक शॉट' लिखा था। वीडियो शनिवार शाम अपलोड हुआ था। राजनीतिक विवाद के बाद इसे हटा दिया गया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… ट्रेड यूनियनों ने कल भारत बंद का ऐलान किया, बैंकिंग-ट्रांसपोर्ट जैसी सर्विस पर असर ट्रेड यूनियनों ने कल 12 फरवरी को देशभर में ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है, जिससे कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। किसान संगठनों और 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने इस हड़ताल का ऐलान किया है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बिजली, बैंकिंग, बीमा, परिवहन, स्वास्थ्य, गैस और जलापूर्ति से जुड़ी सेवाएं देशभर में प्रभावित हो सकती हैं। हड़ताल में विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 30 करोड़ वर्कर्स के शामिल होने की संभावना है। CBI ने दिल्ली पुलिस के ASI को ₹10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, केस दर्ज नहीं करने के 25 लाख मांगे थे सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को ₹10 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी अधिकारी पर केस दर्ज न करने के बदले ₹25 लाख की मांग करने का आरोप है। CBI अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ASI, CR पार्क थाने में तैनात था। शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को CBI ने मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता का आरोप था कि अधिकारी ने उसके खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई न करने के बदले ₹25 लाख की रिश्वत मांगी थी। दिल्ली में लापता लोगों के बढ़ते मामलों पर हाईकोर्ट ने केंद्र-दिल्ली सरकार से जवाब मांगा दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली-NCR में लापता लोगों के मामलों की जांच और हैंडलिंग पर गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने एक जनहित याचिका (PIL) पर केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) से जवाब मांगा है। यह निर्देश बुधवार को सुनवाई के दौरान दिए गए। कोर्ट ने पूछा कि क्या लापता लोगों के मुद्दे पर कोई समान मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी। याचिका एक गैर-सरकारी संगठन ने दाखिल की है। यह संगठन सिविल लिबर्टीज और बच्चों के अधिकारों के क्षेत्र में काम करता है। याचिका में कहा गया है कि लापता लोगों के मामलों में जरूरी जांच प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा। दिल्ली में कम समय में सैकड़ों लोग लापता हो चुके हैं। इससे अनुपालन में गंभीर कमी दिखती है। मौजूदा स्टैंडिंग ऑर्डर और SOP का जमीनी स्तर पर पालन नहीं हो रहा है। गोवा में SIR के बाद वोटर लिस्ट को मंजूरी, 21 फरवरी को पब्लिश होगी फाइनल लिस्ट निर्वाचन आयोग ने गोवा में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद वोटर लिस्ट को मंजूर कर लिया है। इसके लिए क्वालीफाइंग डेट 1 जनवरी तय की गई थी। आयोग ने गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की मांग को सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद स्वीकार कर लिया। संशोधित फाइनल वोटर लिस्ट 21 फरवरी को पब्लिश होगी। आयोग ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित पक्षों और राजनीतिक दलों को इसकी सूचना दी जाए। दिल्ली शराब नीति केस; कोर्ट में केजरीवाल के वकील बोले- चार्ज फ्रेम करने लायक कोई सबूत नहीं दिल्ली शराब नीति केस में अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों ने राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्ज फ्रेमिंग पर दलीलें पूरी कीं। केजरीवाल की तरफ से सीनियर एडवोकेट एन हरिहरन ने कहा कि उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है इसलिए चार्ज फ्रेम नहीं किए जा सकते। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने दलीलें सुनीं। उन्होंने आरोपियों के वकीलों से लिखित सबमिशन दाखिल करने को कहा है। कल CBI की तरफ से जवाब दखिल होगा। इस केस में CBI ने कुल 23 लोगों को आरोपी बनाया है दिल्ली में खुले मैनहोल में गिरकर मजदूर की मौत, पुलिस ने केस दर्ज किया दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-32 में मंगलवार को खुले मैनहोल से बिरजू कुमार राय (32) का शव बरामद किया गया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। बेगमपुर थाना पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामले में गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जा रही है। सबरीमाला गोल्ड केस में पूर्व TDB अध्यक्ष एन. वासु को जमानत मिली केरल के सबरीमाला मंदिर में गोल्ड चोरी केस में पूर्व त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (TDB) अध्यक्ष एन. वासु को कोर्ट से राहत मिली है। कोल्लम की विजिलेंस कोर्ट ने बुधवार को वासु को शर्तों के साथ जमानत दे दी। एन. वासु को पिछले साल 11 नवंबर को विशेष जांच टीम (SIT) ने गिरफ्तार किया था। वे इस मामले में तीसरे आरोपी हैं और उन पर मंदिर के गर्भगृह के दरवाजे के फ्रेम से जुड़े केस में आरोप हैं। अधिकारियों के मुताबिक, वासु को शाम तक जेल से रिहा किया जा सकता है। मुंबई में 44 साल बाद भाजपा का मेयर बना, रितु तावड़े निर्विरोध जीतीं, शिवसेना के संजय घाड़ी डिप्टी मेयर चुने गए मुंबई में रितु तावड़े निर्विरोध बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की मेयर और संजय घाड़ी निर्विरोध डिप्टी मेयर बने। 44 साल बाद BMC में भाजपा का मेयर बना है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दोनों नेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार BMC के साथ मिलकर मुंबई के विकास और किए गए वादों को पूरा करेगी। तावड़े वार्ड 132 से पार्षद हैं। पहली बार 2012 में वार्ड नंबर 127 से पार्षद चुनी गई थीं। वह मुंबई नगर निगम की शिक्षा समिति की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। शिवसेना के सचिव संजय मोरे ने बताया कि संजय घाड़ी अगले 15 महीने तक डिप्टी मेयर के रूप में काम करेंगे। घाड़ी पहले शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ पार्षद थे। बाद में उन्होंने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना जॉइन कर ली। शिवसेना ने डिप्टी मेयर का पद चार अलग-अलग पार्षदों को देने का फैसला किया है। पार्टी का कहना है कि यह कदम संगठन के भीतर संतुलन बनाए रखने और वरिष्ठ नेताओं को मौका देने के लिए उठाया गया है। 227 सदस्यीय मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा को कुल 11,79,273 वोट मिले, जो 21.58% हैं। भाजपा के सभी विजेता उम्मीदवारों का कुल वोट शेयर 45.22% रहा। भाजपा के सहयोगी शिवसेना (शिंदे गुट) ने 29 सीटें जीतीं। गोवा के मंत्री अतानासियो मोनसेराटे नाबालिग से रेप के आरोप में बरी, पणजी कोर्ट ने सभी पुराने आरोप हटाए पणजी की स्पेशल कोर्ट ने गोवा के BJP विधायक और मंत्री अतानासियो मोनसेराटे को बुधवार को बरी कर दिया। यह केस करीब 10 साल पुराना है मोनसेराते पर 2016 में नाबालिग से रेप का आरोप लगा था। वे राजस्व विभाग संभालते हैं। स्पेशल जज इरशाद आगा ने मंत्री को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया है। गुजरात के सूरत में फ्लैट में पति-पत्नी और 13 साल के बेटे की मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका गुजरात के सूरत में मंगलवार को एक अपार्टमेंट में पति-पत्नी और उनके 13 साल के बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सैयद फैज (40), उनकी पत्नी मुबीना (35) और बेटे नोमान (13) के रूप में हुई है। तीनों तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में रहते थे। पुलिस की शुरुआती जांच में गैस से चलने वाले गीजर के कारण दम घुटने से तीनों की जान गई है। पुलिस के मुताबिक बेडरूम में गैस गीजर लगा हुआ था, जिसकी पाइपलाइन उससे जुड़े बाथरूम में दी गई थी। घटना के समय गीजर चालू था। डॉक्टरों ने भी मौत की पहली वजह दम घुटना मानी है। घटना का खुलासा तब हुआ जब नोमान का चचेरा भाई खलील उसे मदरसा ले जाने उसके घर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह घर लौट गया और अपने पिता को सूचना दी। असम के गोलाघाट वन क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए पैनल बनेगा, सुप्रीम कोर्ट ने इजाजत दी सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को गोलाघाट के डोयांग रिजर्व फॉरेस्ट में अवैध कब्जा हटाने के लिए के लिए पैनल बनाने की इजाजत दी है। कोर्ट ने कहा कि पैनल अवैध कब्जा हटाने से पहले नोटिस देगा। उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। जमीन राजस्व सीमा में और वन क्षेत्र के बाहर पाए जाने आगे की कार्रवाई राजस्व विभाग तय करेगा। वहीं अगर रिजर्व फॉरेस्ट के भीतर कब्जा पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। ठाणे में निवेश के नाम पर व्यक्ति से ₹1.17 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, 4 पर FIR ठाणे में 39 साल के व्यक्ति से ऑनलाइन ठगों ने 1 करोड़ 17 लाख रुपए से ज्यादा ठग लिए। ठगों ने फेसबुक और टिकटॉक पर वर्चुअल स्टोर में निवेश का लालच देकर यह ठगी की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। शिकायत के आधार पर वार्तक नगर पुलिस स्टेशन में मंगलवार को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता को एक फेसबुक ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप के सदस्यों ने उसे खास लिंक्स देकर फेसबुक शॉप और टिकटॉक स्टोर खोलने के लिए कहा। हर बिक्री पर 15 % कमीशन का वादा किया। ट्रस्ट बनाने के लिए ठगों ने पहले ₹ 25 हजार निवेश पर छोटा प्रॉफिट उसके डिजिटल वॉलेट में डाला। इसके बाद व्यक्ति ने ज्यादा रिटर्न के लालच में अक्टूबर से दिसंबर के बीच कुल 1.17 करोड़ रुपए निवेश कर दिए। जब उसने जमा प्रॉफिट निकालने की कोशिश की तो ठगों ने निकासी रोक दी। मुंबई में ₹9.22 करोड़ा का तस्करी वाला गोल्ड जब्त, जवेरी बाजार में DRI की रेड राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने ‘ऑपरेशन गोल्ड मेल्टडाउन’ के तहत जवेरी बाजार में सोना गलाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। उनके पास से 5.8 किलोग्राम तस्करी किया गोल्ड जब्त किया। इसकी कीमत करीब ₹9.22 करोड़ बताई गई है। टीम के मुताबिक इस गोल्ड को वैक्स कैप्सूल के जरिए भारत लाया गया था। टीम को मौके से गुप्त गोल्ड मेल्टिंग यूनिट, तस्करी से जुड़े रिकॉर्ड, गलाने-ढालने के उपकरण और बुलियन मार्किंग डाई बरामद हुई। हैदराबाद डीआरआई ने तेलंगाना में बाघ के नाखून और दांत जब्त किए, 2 हिरासत में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) हैदराबाद की जोनल यूनिट ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात बाघ के नाखून और तीन कैनाइन दांत जब्त किए हैं। ग्रे मार्केट में बिक्री की सूचना पर दो तस्करों को पकड़ा गया, जिनके पास से ये वन्यजीव अंग बरामद हुए। बाघ (Panthera tigris) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 में लिस्ट है, इसके अंगों का व्यापार दंडनीय अपराध है। जब्त सामग्री और दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए तेलंगाना वन विभाग को सौंप दिया गया है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    'Crazy NOTAM': El Paso City Council member says local officials had no information about airspace closing
    Next Article
    IND Vs PAK विवाद सुलझाने में मुबाशिर उस्मानी की भूमिका:उस्मानी पूरी प्रक्रिया में सक्रिय रहे; भारत-पाकिस्तान मैच 15 फरवरी को

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment