Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:बाबा रामदेव की याचिका पर X की दिल्ली HC में दलील- व्यंग्य और फ्री स्पीच को छूट मिलनी चाहिए

    1 day ago

    दिल्ली हाईकोर्ट में बाबा रामदेव की याचिका पर सुनवाई के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर व्यंग्य, निष्पक्ष टिप्पणी और सार्वजनिक अभिव्यक्ति को संरक्षण मिलना चाहिए। X ने दलील दी कि अकाउंट ब्लॉकिंग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर नकारात्मक असर डाल सकती है। मेटा प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक/इंस्टाग्राम) की ओर से भी कहा गया कि आपत्तिजनक कंटेंट हटाने पर उन्हें आपत्ति नहीं है, लेकिन जब वैश्विक स्तर पर ब्लॉकिंग की मांग की जाती है तो तीसरे पक्ष की ओर से ठोस आर्थिक लाभ (tangible monetisation) का प्रमाण होना चाहिए। मेटा के वकील ने कहा कि अगर किसी समाचार संगठन ने गलत जानकारी दी है तो उसके खिलाफ अलग से कार्रवाई की जानी चाहिए। रामदेव की याचिका में आरोप है कि AI-जनरेटेड डीपफेक वीडियो और मॉर्फ्ड तस्वीरों के जरिए उनकी छवि का दुरुपयोग किया जा रहा है। मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… गुजरात में SIR की फाइनल वोटर लिस्ट पब्लिश, राज्य में 4.40 करोड़ वोटर दर्ज चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद गुजरात की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है। अब राज्य में कुल 4,40,30,725 वोटर हैं। ड्राफ्ट सूची के बाद 5.60 लाख नए नाम जोड़े गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 4.40 करोड़ हो गई। 19 दिसंबर 2025 को जारी ड्राफ्ट सूची में मतदाताओं की संख्या 4.34 करोड़ थी, जबकि पहले यह 5.08 करोड़ थी। यानी लगभग 74 लाख नाम हटाए गए थे। 19 दिसंबर से 30 जनवरी तक दावे और आपत्तियां ली गईं और 10 फरवरी तक उनका निपटारा कर फाइनल सूची तैयार की गई। पूरी प्रक्रिया में हजारों अधिकारियों और 50 हजार से ज्यादा BLO ने भाग लिया। आयोग ने घर-घर फॉर्म पहुंचाकर डिजिटल सत्यापन किया। बड़े पैमाने पर नाम हटाने के मुद्दे पर दो कांग्रेस नेताओं ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मामला अभी अदालत में लंबित है। केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले- जम्मू-कश्मीर को जल्द राज्य का दर्जा मिलेगा, CM उमर ने कहा- इंतजार ज्यादा लंबा न हो केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने मंगलवार को श्रीनगर में कहा कि जम्मू-कश्मीर का जल्द ही राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत संवेदनशील मुद्दा है। राज्य का दर्जा मिलेगा, लेकिन इसकी एक प्रक्रिया है। मुझे लगता है कि जल्द ही इस बारे में फैसला सुनने को मिलेगा। मेघवाल ने याद दिलाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में पहले ही कह चुके हैं कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा- मैंने सुना कि केंद्रीय मंत्री ने जल्द अच्छी खबर मिलने की बात कही है। डेढ़ साल से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 13 फरवरी 2021 को लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर का केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा अस्थायी है और भविष्य में राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया था। इसके साथ ही पूर्ववर्ती राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया गया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी में 1 महीने तक प्रदर्शन-रैली पर रोक, UGC नियमों के विरोध के बाद फैसला दिल्ली यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को एक महीने के लिए कैंपस में मीटिंग, रैली और विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। यह फैसला हाल ही में UGC की नई इक्विटी गाइडलाइंस को लेकर हुए विरोध के बाद लिया गया है। DU प्रशासन ने कहा कि बिना परमिशन के छात्रों के इकट्ठे होने से ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। आदेश के मुताबिक, पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने, नारेबाजी, भाषण, जुलूस निकालने और मशाल जैसे सामान ले जाने पर भी रोक रहेगी। असम के कोकराझार में NH-27 पर तेल टैंकर में भीषण आग लगी, दमकल गाड़ियां पहुंचीं असम के कोकराझार जिले के गोसाईगांव इलाके में NH-27 पर एक तेल टैंकर में भीषण आग लग गई है। दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। मामले को लेकर और जानकारी आना बाकी है। नई दिल्ली से चेन्नई जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला नई दिल्ली से चेन्नई जा रही जीटी एक्सप्रेस ट्रेन के पार्सल वैन में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना नागपुर रेल मंडल के सिंधी और तुलजापुर स्टेशन के बीच किलोमीटर 784/07 के पास हुई। ट्रेन संख्या 12616 के रियर पार्सल वैन (SLR) में आग लगते ही धुआं उठने लगा। चालक ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन रोककर डिब्बे को बाकी कोचों से अलग कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही रेलवे और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि पार्सल वैन में आग कैसे लगी। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। रेलवे के सुरक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग बुझाने के बाद ट्रेन करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना की गई। बेंगलुरु में फर्जी पुलिसकर्मी बन रियल एस्टेट कारोबारी के घर में घूसे, 20 लाख कैश और आधा किलो सोना लूटा बेंगलुरु में 4 लोगों के गिरोह ने फर्जी पुलिसकर्मी बनकर रियल एस्टेट कारोबारी के घर में लूटपाट की। घटना सोमवार की है। दो आरोपी पुलिस की वर्दी में कारोबारी के घर में घूसे और अन्य आरोपी बहार खड़े नजर रख रहे थे। इसके बाद बुजुर्ग दंपति को चाकू और बंदूक दिखाकर बंधक बना दिया। बेडरूम में रखे 20 लाख रुपये, लगभग आधा किलो सोने के आभूषण और मोबाइल फोन लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरु की। गुजरात में गांधीनगर समेत 6 जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली गुजरात में गांधीनगर समेत 6 जिला कोर्ट को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी के बाद पुलिस और बम स्क्वायड मौके पर पहुंचा। कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। इससे पहले सोमवार को भी गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा और गांधीनगर की 40 स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी भरा मेल आया था। संजय राउत बोले- अजित पवार प्लेन क्रैश मामले में ब्लैक बॉक्स कैसे जला, इसकी जांच हो शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने मंगलवार को सवाल अजित पवार के प्लेन क्रैश पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्लेन का जला हुआ ब्लैक बॉक्स मिला है, लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है। अजित पवार के हादसे के जुड़े रहस्यमयी तथ्य सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अजित के भतीजे रोहित पवार ने यह मुद्दा उठाया है। उन्हें लगता है कि यह गंभीर मामला है तो उसकी जांच होना चाहिए। इस मामले में राज्य सरकार की मंशा ठीक नहीं है। महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत की स्लैब गिरने से 3 घायल, 80 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला गया महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शांति नगर में वागले एस्टेट स्थित पांच मंजिला नूतन नीलम अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल का स्लैब गिरने से तीन लोग घायल हो गए। लगभग 80 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना मंगलवार सुबह 3.07 बजे हुई। स्लैब गिरने से ऊपर वाले फ्लैट का एक निवासी और नीचे के दो निवासी घायल हुए। तीनों को ठाणे के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को मुंबई शिफ्ट किया गया। आपातकालीन टीमों को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया। लगभग 80-85 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आधे निवासियों को अस्थायी आश्रय के लिए शांति नगर के TMC स्कूल में शिफ्ट किया गया। इमारत में A और B विंग में कुल 26 फ्लैट हैं और यह लगभग 30-35 साल पुरानी है। पहले इसे C2B कैटेगरी में रखा गया था, यानी इसमें बड़े मरम्मत की जरूरत थी, लेकिन तत्काल खतरा नहीं था। बाकी संरचना खतरनाक स्थिति में होने के कारण सील कर दी गई है। मणिपुर में दो दिन में चार उग्रवादी गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल मणिपुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इनमें एक महिला भी शामिल है। सुरक्षाबलों ने रविवार को म्यांमार अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास तेन्ग्नूपाल जिले के जागनोई क्षेत्र में प्रतिबंधित कंगलेई यावोल कन्ना लूप (KYKL) संगठन के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार को इम्फाल ईस्ट जिले के सवॉम्बुंग क्षेत्र में प्रतिबंधित कंगलेपक कम्युनिस्ट पार्टी (नोयन) का एक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार किया गया। उसी दिन इंफाल वेस्ट जिले के टाओथोंग खुन्नौ में KCP (अपुनबा) संगठन की 26 साल की महिला सदस्य को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी से राज्य में सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास तेज होंगे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ₹209 करोड़ के ऑनलाइन इंवेस्टमेंट स्कैम का पर्दाफाश किया, MBBS डॉक्टर समेत नौ लोग गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 209 करोड़ रुपए के एक ट्रांसनेशनल मल्टी-करोड़ ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम का पर्दाफाश किया है और नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सफापोरा गंदेरबल के रहने वाले फिरदौस अहमद मीर की शिकायत के आधार पर, गंदेरबल पुलिस स्टेशन में ऑनलाइन धोखेबाजों के एक गैंग पर चोरी और धोखाधड़ी के आरोपों की जांच के लिए FIR दर्ज की गई थी। SSP गंदेरबल खलील अहमद पोसवाल ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई और टीम में संबंधित सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स को शामिल किया। संदिग्धों की गिरफ्तारी, घरों की तलाशी, बैंकों और दूसरे डिपार्टमेंट्स से रिकॉर्ड इकट्ठा करने के मामले में पुलिस की कड़ी कोशिशों से पता चला कि सोशल मीडिया पर ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट वेबसाइट्स हैं। ये लालच देकर आम जनता को धोखा देती हैं। पुलिस ने कहा, जब पीड़ित कॉइन ट्रेडिंग के नकली प्लेटफॉर्म पर इन्वेस्ट करना शुरू करते हैं, तो उनकी रकम बडगाम, श्रीनगर, गंदेरबल, बारामूला और कई दूसरी जगहों के लोगों के लोकल बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है। पुलिस ने कहा कि ऐसे अकाउंट धोखेबाजों के कंट्रोल में थे, जो इन्वेस्ट की गई रकम को तुरंत जम्मू-कश्मीर के बाहर दूसरे अकाउंट में कई लेयरिंग के ज़रिए और देश के बाहर भी ट्रांसफर कर देते थे, ताकि पैसे के ट्रेल का पता न चल सके।
    Click here to Read More
    Previous Article
    एक मजिस्ट्रेट, 18 निगरानी दल, 12 पुलिस वाले और CCTV... एक परीक्षार्थी के लिए पूरा सिस्टम क्यों तैनात हो गया?
    Next Article
    T20 WC: Rohit Paudel departs as Nepal lose third wicket

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment