Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:बंगाल के मुर्शिदाबाद में 15 देसी सॉकेट बम मिले, बम निरोधक दस्ते को जानकारी दी गई

    1 day ago

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मुर्शीदाबाद जिले के सागरदिघी में सॉकेट बमों से भरे 3 नायलॉन बैग मिले हैं। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। जांगीपुर SDPO प्रबीर मंडल ने बताया कि तीनों बैग में कुल 15 देसी सॉकेट बम भरे हैं। बम निरोधक दस्ते को सूचना दे गई है। टीम मौके पर पहुंच रही है। आज की बाकी बड़ी खबरें… पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 5.4 तीव्रता का भूकंप, बांग्लादेश में था केंद्र पश्चिम बंगाल में शुक्रवार दोपहर 1:20 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 रही। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के सतखिरा में था। कंपन महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। AIADMK से निष्कासित तमिलनाडु के पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल, मुख्यमंत्री स्टालिन ने सदस्यता दिलाई तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व AIADMK नेता ओ पन्नीरसेल्वम (OPS) ने शुक्रवार को DMK का दामन थाम लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की। यह कदम अप्रैल-मई में होने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले उठाया गया है। OPS तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे दिवंगत नेता जे जयललिता के करीबी माने जाते थे। साल 2022 में AIADMK के अंदर चल रही खींचतान के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। उस समय उनका एडप्पाडी के पलानीस्वामी (ईपीएस) से नेतृत्व को लेकर विवाद चल रहा था। ममता के गढ़ भवानीपुर में सुकांत का घर-घर संपर्क अभियान, बोले- CM यहां से हारेंगी पश्चिम बंगाल में भाजपा के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। मजूमदार ने चक्रबेरिया स्थित भाजपा ऑफिस के पास दीवार पर भगवा रंग से कमल का चुनाव चिन्ह बनाते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संकेत दिया। सुकांत ने कहा कि भाजपा 2026 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। उन्होंने दावा किया कि अगर ममता बनर्जी फिर से भवानीपुर से चुनाव लड़ती हैं तो उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। भवानीपुर से ममता बनर्जी ने 2021 में उपचुनाव जीता था। ममता 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ी थीं लेकिन भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से हार गईं। केरल के कन्नूर में हाथी के हमले में 40 साल के मजदूर की मौत केरल के कन्नूर जिले के अरलम फार्म इलाके में जंगली हाथी के हमले में अनीश (40) की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह हुई। अनीश दिहाड़ी मजदूर थे और अपने परिवार के साथ अरलम में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। राज्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 2 दिन के इजराइल दौरे से लौटे पीएम मोदी; दोनों देशों के बीच 27 MoU और एग्रीमेंट हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इज़राइल के ऐतिहासिक दो दिन के स्टेट विज़िट के बाद शुक्रवार रात 1 बजे भारत लौट आए। यह नौ साल में उनका पहला विजिट था। इस दौरान दोनों देशों ने अपने आपसी रिश्तों को एक स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया। इस विज़िट के आखिर में इनोवेशन, कल्चरल एक्सचेंज, मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, इकोनॉमिक कोऑपरेशन, डिप्लोमेसी और सिक्योरिटी समेत अलग-अलग सेक्टर में 27 MoU और एग्रीमेंट पर साइन हुए। PM मोदी ने यह भी अनाउंस किया कि भारत और इजराइल जल्द ही एक-दूसरे के लिए फायदेमंद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को फाइनल करेंगे। शर्टलेस प्रदर्शन- यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में भेजा एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार 3 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली की एक कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता ने दिल्ली पुलिस की मांग पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया और आरोपियों को 1 मार्च को दोबारा पेश करने को कहा है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Thalapathy Vijay–Sangeetha head for divorce; hearing on April 20
    Next Article
    'अखिलेश मुसलमान और राहुल हिन्दुओं को ईसाई बनाना चाह रहे':प्रमोद कृष्णम बोले- पहले पार्टी के लिए थे समस्या, अब राष्ट्र की समस्या हैं नेता प्रतिपक्ष

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment