Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:बंगाल के प्रसिद्ध साहित्यकार मणि शंकर मुखर्जी का निधन, PM मोदी ने जताया दुख

    1 day ago

    प्रसिद्ध बंगाली साहित्यकार मणि शंकर मुखोपाध्याय का 92 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। उन्हें पाठक और प्रशंसक 'शंकर' कहकर पुकारते थे। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित शंकर का इलाज पीयरलेस अस्पताल में चल रहा था, जहां दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर PM मोदी ने दुख जताया है। PM मोदी एक्स पोस्ट में कहा, 'मणि शंकर मुखोपाध्याय जो शंकर के नाम से प्रसिद्ध थे, के निधन से मैं अत्यंत व्यथित हूं। बंगाली साहित्य के प्रतिभाशाली सितारों में से एक, उन्होंने अपनी रचनाओं में असाधारण संवेदनशीलता और गहन अंतर्दृष्टि के साथ मानवीय जीवन का चित्रण किया। उनकी अविस्मरणीय रचनाओं ने पीढ़ियों से पाठकों को प्रभावित किया है और भारतीय साहित्य के खजाने को समृद्ध किया है। उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।' आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर हिंसा में घायल भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्ते का निधन, मई 2023 में प्रदर्शनकारियों ने हमला किया था मणिपुर के भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्ते का शुक्रवार को हरियाणा के गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। जोमी जनजाति से ताल्लुक रखने वाले वाल्ते पर मई 2023 में मैतेई-कुकी समुदाय के बीच हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने हमला किया था। इसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। करीब दो साल तक दिल्ली में उनका इलाज चला। लगभग दो साल बाद वे अपने गृह नगर चुराचंदपुर लौटे। हमले के बाद से वे व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते थे और उन्हें बोलने में कठिनाई होती थी। सिर में लगी चोटों के कारण वे बिना किसी मदद के शारीरिक गतिविधियां करने में असमर्थ थे। 8 फरवरी को उन्हें सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उन्हें इम्फाल से एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया। मणिपुर के नए मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने वाल्ते से मिलने की तस्वीरें भी शेयर की थीं। वाल्ते चुराचंदपुर के थानलॉन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक थे। वाल्ते के परिवार का आरोप है कि मैतेई समूह अरम्बाई तेंगगोल (एटी) के सदस्यों ने मई 2023 में उन पर बेरहमी से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पाकिस्तान ने कुपवाड़ा में LoC पर सीजफायर का उल्लंघन किया, सेना ने जवाबी फायरिंग की जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। अधिकारियों ने बताया कि नाउगाम सेक्टर के टीएमजी (टूट मार गली) इलाके में दोपहर को (PoK) की पोस्टों से भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद कुछ समय में फायरिंग रुक गई। इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और सुरक्षा बल पूरे इलाके में सतर्क हैं। गुजरात के वलसाड में ट्रक-कार की भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत गुजरात के वलसाड में शुक्रवार दोपहर को कार और ट्रक की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के हैं। हादसा कपराडा तालुका के कुभ घाट पर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, परिवार कपराडा के अंबा गांव का रहने वाला था। सभी लोग ईको कार से एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कुंभघाट के मोड़ पर सामने से आ रहे एक ट्रक से कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार इतनी स्पीड में थी कि टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे तक घुस गया था। एक महिला का सिर ट्रक के टायर में फंस गया था। हादसे की सूचना मिलते ही पास के गांव के लोग मदद के लिए पहुंचे और 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। ' हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, कई स्टूडेंट्स फंसे हैदराबाद में शुक्रवार सुबह एक कोचिंग सेंटर में अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई और कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आग लगने की यह घटना शहर के अमीरपेट मेट्रो स्टेशन के करीब हुई। बचने के लिए कुछ स्टूडेंट्स ने खिड़कियों से कूदने की कोशिश की, लेकिन फायर व रेस्क्यू टीमों ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया। फायर ब्रिगेड ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। आंध्र प्रदेश में टीवी के वॉल्यूम को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने पति की हत्या की आंध्र प्रदेश के मंगलागिरी में टीवी वॉल्यूम को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने पति शेख अहमद (27) को चाकू मार दिया। इलाज के दौरान अहमद की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। गृह मंत्री अमित शाह असम जाएंगे, यहां वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II लॉन्च करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज असम के कछार जिले में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (VVP) के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। इस चरण में 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 1,954 सीमा गांवों को शामिल किया गया है। केंद्र सरकार ने योजना के लिए 2028-29 तक ₹6,839 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। योजना का उद्देश्य सीमा गांवों में बुनियादी सुविधाएं, रोजगार और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करना है। सरकार के अनुसार, इससे पलायन रुकेगा और सीमा सुरक्षा मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। जम्मू-कश्मीर में विस्फोटक मिला, रास्ते से गुजरने वाला था आर्मी का काफिला जम्मू-कश्मीर के बारामूला में इंडियन आर्मी की राष्ट्रीय राइफल्स की 46वीं यूनिट ने जानबाजपोरा इलाके में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का पता लगाया। बम डिस्पोजल स्क्वॉड की एक टीम मौके पर पहुंची और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करते हुए एक्सप्लोसिव डिवाइस को सुरक्षित रूप से न्यूट्रलाइज कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि आर्मी का एक काफिला जल्द ही उसी रास्ते से गुजरने वाला था, और IED का समय पर पता चलने और उसे डिस्पोज करने से एक संभावित खतरे को टालने में मदद मिली। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मेघालय के सांसद की शिलॉन्ग में फुटसल खेलते समय मौत मेघालय के लोकसभा सांसद और वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी(VPP) नेता रिकी एंड्रयू जे सिंगकोन की गुरुवार शाम एक हॉस्पिटल में मौत हो गई। 54 वर्षीय सिंगकोन शिलॉन्ग में फुटसल खेलते समय वह गिर गए थे। VPP के नेता सिंगकोन खासी-जैंतिया हिल्स में अपनी सक्रिय पब्लिक एक्टिविटी और जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचने के लिए जाने जाते थे। मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने सिंगकोन की मौत पर दुख जताया है। फुटसल, एसोसिएशन फुटबॉल का छोटा रूप है, जो फुटबॉल पिच से छोटे मैदान पर पांच-पांच खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच खेला जाता है। ओडिशा में पटाखे बनाते समय धमाका, मां-बेटी की मौत ओडिशा के कटक के पास पटाखों में धमाका होने से एक महिला और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य महिला घायल हो गई। धमाके के वक्त परिवार के सदस्य घर में पटाखे बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह घटना जगतपुर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले महाजनपुर गांव में हुई। मृतकों की पहचान सुधांशुबाला नायक और उनकी बेटी स्तिताप्रंग्या नायक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि धमाके में भारती नायक गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों घायलों को SCB मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दूसरी घायल महिला को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। दिल्ली के जनकपुरी में कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, 6 साल की बच्ची की मौत पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में कार की टक्कर के बाद ई रिक्शा पलटने से 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की दादी घायल हुई है। महिला के मुताबिक उन्होंने आरोपी कार ड्राइवर से मदद मांगी, लेकिन वो मौके से भाग गया। ओडिशा में 1462 किलो सोने का भंडार मिला, मंत्री विभूति भूषण जेना ने विधानसभा में दी जानकारी ओडिशा के मयूरभंज जिले में 1462 किलो सोने का भंडार मिला है। राज्य के मंत्री विभूति भूषण जेना ने गुरुवार को विधानसभा में ये जानकारी दी। जेना ने MLA संजलि मुर्मू के एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने मयूरभंज जिले के बांगिरीपोशी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में सोने के भंडार के लिए सर्वे किया। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान GSI को जिले के मदनाशी-कंजिया इलाके में सोने के भंडार के साथ 17.06 मिलियन टन तांबे का भंडार मिला है। इससे पहले 18 सितंबर, 2025 को सदन में जारी एक बयान में, मंत्री ने बताया था कि ओडिशा के देवगढ़ और क्योंझर जिलों में लगभग 1,996 kg सोने का भंडार मिला है। दिल्ली में व्यक्ति ने फांसी लगाई, शादी में अनबन की वजह से सुसाइड का शक नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक 30 साल के व्यक्ति ने फांसी लगा ली। पुलिस को शक है कि शादी में अनबन की वजह से उसने यह कदम उठाया होगा। उन्होंने बताया कि लोक नायक जय प्रकाश (LNJP) हॉस्पिटल से एक आदमी के बारे में जानकारी मिली थी, जिसे मृत लाया गया था। मृतक की पहचान वेलकम इलाके के रहने वाले चांद (30) के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि वह अपने भाई के साथ जाफराबाद में एक घर में रह रहा था, जहां उसे कथित तौर पर लटका पाया गया। पुलिस के मुताबिक, चांद को बेहोशी की हालत में परिवार वाले पहले जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बाद में परिवार वाले उसे दूसरी मेडिकल राय लेने के लिए LNJP हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे फिर से मृत घोषित कर दिया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Donald Trump could seek third term, Japan gas cloud, Iran strikes: ‘Prophet of Doom’ issues chilling 2026 visions
    Next Article
    क्रिकेटर राहुल चाहर ने फैशन डिजाइनर पत्नी से तलाक लिया:बोले- कम उम्र में शादी की, इसके लिए मुझे बड़ी कीमत चुकानी पड़ी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment