Search

    Language Settings
    Select Website Language

    भास्कर अपडेट्स:बंगाल में SIR की दूसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी, कितने नाम जुड़े या कटे नहीं बताया

    13 hours ago

    पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने शुक्रवार रात दूसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि इसमें कितने नाम जोड़े या हटाए गए, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। आयोग के मुताबिक, बूथवार लिस्ट रात करीब 11:30 बजे वेबसाइट पर अपलोड की गई, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण कितने नाम जुड़े या कटे, यह डेटा एक्सेस नहीं हो सका। इससे पहले सोमवार को पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें 13 लाख नाम हटाए गए थे। ये नाम ‘अंडर एडजुडिकेशन’ थे, यानी आयोग इनके दस्तावेजों की जांच कर रहा था। आयोग के मुताबिक, 60 लाख से ज्यादा नाम इस श्रेणी में रखे गए थे। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान 58 लाख नाम हटाए गए थे। इसके बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई थी। 28 फरवरी को जारी फाइनल वोटर लिस्ट में यह संख्या घटकर 7.04 करोड़ रह गई। आज के अन्य बड़े अपडेट्स… देश में डेंगू, निमोनिया और मेनिनजाइटिस के नए वैक्सीन को मंजूरी, बच्चों के डोज में भी बदलाव देश में डेंगू, निमोनिया और मेनिनजाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सरकार की विशेष विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने तीन वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इनमें जापान की फार्मा कंपनी टकेडा की टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन खास है। यह डेंगू के चारों प्रकार के वायरस से बचाती है। फ्रांस की कंपनी सनोफी हेल्थकेयर की मेनिंगोकोकल पॉलिसैकेराइड टेटनस वैक्सीन को भी मंजूरी दी गई है। यह मेनिनजाइटिस (दिमागी बुखार) से बचाव के लिए 2 साल से अधिक उम्र वालों को दी जाएगी। इसी तरह, एसईसी ने निमोनिया से बचाव के लिए जीसी केमी फार्मा कंपनी की पीसीवी वैक्सीन के डोज में अहम बदलाव की सिफारिश की है। अब बच्चों को तीन डोज के बाद 15 से 18 महीने की उम्र में एक बूस्टर डोज दी जाएगी। चिकनगुनिया के लिए जायडस लाइफसाइंसेज की ओर से विकसित इन एक्टिवेटेड चिकनगुनिया वैक्सीन को शुरुआती स्तर के ट्रायल (फेज-1) की मंजूरी मिल गई है। इस वायरस की अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    8 sky events in April 2026 you can’t miss: From a blazing comet to meteor storms
    Next Article
    इस बार कौन सी टीम जीत सकती है IPL:कोलकाता के 4 पेसर्स इंजर्ड, मुंबई खिताब की दावेदार; टीमों का एनालिसिस, पार्ट-2

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment