Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:गुरु तेग बहादुर के शहीदी समागम, PM मोदी ने कहा -गुरुओं का बलिदान और एकता हमारी ताकत

    5 days ago

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम 'हिंद-दी-चादर' को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित किया। उन्होंने गुरु साहिब को श्रद्धजंलि दी। पीएम ने कहा कि भारत का इतिहास वीरता और आपसी सहयोग का रहा है। उन्होंने जोर दिया कि जब गुरुओं ने त्याग की मिसाल पेश की, तब समाज की एकता ने बड़ी भूमिका निभाई। पीएम के मुताबिक, आज के समय में भी देश को वैसी ही सामाजिक एकता की जरूरत है और 'संगत' का यह जज्बा हमें भरोसा दिलाता है कि संतों का आशीर्वाद हमारे साथ है। आज की अन्य बड़ी खबरें… CJI जस्टिस सूर्यकांत ने तिरुपति में 16 नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स की नींव रखी भारत के चीफ जस्टिस, जस्टिस सूर्यकांत ने रविवार को तिरुपति जिले के दमिनेदु में 16 नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स की नींव रखी। CJI ने भूमि पूजन में हिस्सा लिया और फाउंडेशन प्लाक का भी अनावरण किया। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इस इवेंट में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर, सुप्रीम कोर्ट के जज पीएस नरसिम्हा, प्रशांत कुमार मिश्रा, एसवी एन भट्टी और जॉयमाल्या बागची भी शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में देर रात भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 पर रही तीव्रता रविवार सुबह जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी डोडा जिले में 4.2 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। अधिकारियों ने बताया कि कहीं से किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का झटका सुबह 01:25 बजे महसूस किया गया। अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र धरती की सतह से पांच किलोमीटर नीचे था। दिल्ली हाईकोर्ट 9 मार्च को आबकारी नीति मामले में CBI की याचिका पर करेगा सुनवाई दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 9 मार्च को सुनवाई करेगा। एजेंसी ने राउज एवेन्यू के फैसले को चुनौती दी है, जिसमें कोर्ट ने केजरीवाल-सिसोदिया समेत सभी 23 लोगों को आरोपमुक्त किया है। 27 फरवरी को सभी को बरी किया गया था। मामले की सुनवाई जस्टिस जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा की बेंच करेगी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Iran targets gulf countries: More blasts rock Dubai, Doha and Manama • FRANCE 24 English
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- 6 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 45/0:अभिषेक शर्मा से रोस्टन चेज का कैच ड्रॉप हुआ, भारत को विकेट की तलाश

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment