Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:जम्मू के जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से 3 कैदी फरार, इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक; पुलिसकर्मियों पर हमला किया, दो जवान घायल

    1 day ago

    जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर स्थित एक जुवेनाइल ऑब्जर्वेशन सेंटर से सोमवार शाम तीन कैदी फरार हो गए। इनमें दो पाकिस्तानी नागरिक हैं। कैदियों ने भागने के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला भी किया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें एक कैदी के हाथ में पिस्टल नजर आया रहा है। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि कैदियों के पास पिस्टल कहां से आई और उन्होंने कितनी राउंड फायरिंग की। पुलिस ने फरार कैदियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फरार कैदियों की पहचान अहसान अनवर (पाकिस्तान), मोहम्मद सनाउल्लाह (पाकिस्तान) और करणजीत सिंह उर्फ ​​गुग्गा (आरएस पुरा, जम्मू) के रूप में हुई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… इजराइली टूरिस्ट से गैंगरेप-मर्डर केस में 3 आरोपियों को फांसी की सजा, कोप्पल कोर्ट का फैसला कर्नाटक के कोप्पल जिले में पिछले साल इजराइली महिला से गैंगरेप और एक युवक की हत्या के मामले में कोर्ट ने तीनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। गंगावती सिविल कोर्ट ने सोमवार को सजा का ऐलान किया। इससे पहले 7 फरवरी को कोर्ट ने तीनों को दोषी ठहराया था। दोषियों में मल्लेश उर्फ हांडी मल्ला, शरणबसवा और चैतन्य साई शामिल हैं। घटना 6 मार्च 2025 की रात करीब 10:30 बजे सनापुर के पास तुंगभद्रा नहर किनारे हुई। एक होम-स्टे मालिक पर्यटकों को तारों को दिखाने के लिए वहां ले गई थी। इसी दौरान तीनों आरोपी मोटरसाइकिल से पहुंचे और पैसों के विवाद को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपियों ने महिलाओं से रेप की नीयत से वहां मौजूद तीन पुरुषों को नहर में धक्का दे दिया। बाहर न निकल सकें, इसलिए उन पर पत्थर भी फेंके गए। इस दौरान बिभास कुमार की डूबने से मौत हो गई। इसके बाद तीनों ने होम-स्टे महिला मालिक और इजराइली महिला से गैंगरेप किया। वारदात के बाद वे मोबाइल फोन, नकदी और कैमरा लेकर फरार हो गए। कोर्ट ने मामले को जघन्य मानते हुए तीनों को फांसी की सजा सुनाई। देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 5% हुई, दिसंबर 2025 में 4.8% थी देश में 15 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों में बेरोजगारी दर जनवरी 2026 में बढ़कर 5% हो गई है। यह दिसंबर 2025 में 4.8% थी। नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस ने पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे में इसकी जानकारी दी। ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर 3.9% से बढ़कर 4.2% और शहरी क्षेत्रों में 6.7% से बढ़कर 7.0% हो गई। मंत्रालय के अनुसार, सर्दियों में निर्माण, कृषि और छोटे व्यापार में सुस्ती तथा फसल कटाई के बाद काम में कमी इसके प्रमुख कारण रहे। श्रम भागीदारी दर जनवरी में 55.9% रही, जो दिसंबर में 56.1% थी। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में मामूली बदलाव दर्ज किया गया। यह सर्वे 3.73 लाख से अधिक लोगों से जुटाए गए आंकड़ों पर आधारित है और देश में रोजगार की स्थिति का प्रमुख आधिकारिक स्रोत माना जाता है। ED ने न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक और प्रधान संपादक पर FEMA के तहत 184 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने न्यूज पोर्टल न्यूजक्लिक और उसके प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत 184 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। आदेश के अनुसार, पोर्टल चलाने वाली कंपनी PPK न्यूजक्लिक स्टूडियो प्राइवेट लिमिटेड पर 120 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है, जबकि प्रबीर पुरकायस्थ पर 64 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इन पर दो मुख्य आरोप हैं- पहला विदेशी निवेश (FDI) से जुड़े फंड की गलत जानकारी देना।दूसरा सेवाओं और निर्यात से संबंधित गलत घोषणा करना। ED ने सितंबर 2021 में राष्ट्रीय राजधानी के सैदुलाजाब इलाके में स्थित न्यूजक्लिक के दफ्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में छापा मारा था। एजेंसी ने इस मामले में प्रबीर पुरकायस्थ सहित 25 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं। 2023 में भाजपा ने एक अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर का हवाला देते हुए पोर्टल और उसके संचालकों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। असम में 3 बार से विधायक अब्दुर राशिद मंडल ने कांग्रेस छोड़ी, रायजोर दल में शामिल हुए असम में तीन बार कांग्रेस से विधायक अब्दुर राशिद मंडल सोमवार को रायजोर दल में शामिल हो गए। वे गोलपारा पश्चिम सीट से विधायक हैं। उन्होंने रायजोर दल के प्रमुख अखिल गोगोई की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। विधायक अब्दुर का इस्तीफा राज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोराह के पार्टी से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद आया है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि असम के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह ने भूपेन कुमार का इस्तीफा वापस ले लिया है। असम विधानसभा के 126 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए इस साल मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की संभावना है। कठुआ में जैश के 5 आतंकी एक्टिव, LoC से भारत में घुसे; सुरक्षाबलों ने तस्वीरें जारी कीं जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े पांच आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की हैं। सूत्रों ने दैनिक भास्कर को बताया कि ये सभी आतंकी हाल ही में कठुआ जिले में घुसपैठ कर चुके हैं। ये आतंकी LoC पार करके सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय हैं। सुरक्षाबलों ने लोगों से सतर्क रहने और आतंकियों को कहीं भी देखने पर तुरंत सूचाना देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इस बीच, संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच 7 अप्रैल से सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री से जुड़े भेदभाव और धार्मिक स्वतंत्रता के दायरे पर 9 जजों की बेंच 7 अप्रैल से सुनवाई शुरू करेगी। सुनवाई 22 अप्रैल 2026 तक चलेगी। अब कोर्ट धार्मिक स्वतंत्रता, संवैधानिक नैतिकता और लैंगिक समानता से जुड़े सात अहम सवालों पर विचार करेगी। सुनवाई के नतीजे का असर विभिन्न धर्मों में धार्मिक स्थलों में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े मामलों पर पड़ सकता है। सितंबर 2018 में पांच जजों की बेंच ने 4:1 के बहुमत से केरल के सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक हटा दी थी। कोर्ट ने इस प्रथा को असंवैधानिक करार दिया था। इसके बाद नवंबर 2019 में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच ने महिलाओं के धार्मिक स्थलों में प्रवेश से जुड़े व्यापक प्रश्नों को बड़ी बेंच को भेज दिया था। असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने इस्तीफा वापस लिया, हाईकमान ने मनाया असम कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने इस्तीफा वापस ले लिया है। पीटीआई न्यूज के मुताबिक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राज्य प्रभारी जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक हाईकमान ने बोरा को इस्तीफा ना देने के लिए मनाया। पहले खबर आई थी कि बोरा के साथ दो मुस्लिम विधायकों ने कांग्रेस से अलग होने का फैसला लिया था। विधायकों ने क्षेत्रीय पार्टी रायजोर दल में शामिल होने की बात कही जा रही थी। असम में इस साल मई तक चुनाव होने हैं। महाराष्ट्र के सोलापुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत महाराष्ट्र के सोलापुर में आज सुबह करीब 4 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में 3 युवकों की मौत हुई है। इनमें नागेश गवंडी, रोहन पोरे और बसवराज चनशेट्टी शामिल हैं। पुलिस ने कहा है कि सीसीटीवी के जरिए वाहन की पहचान की जा रही है। आंध्र प्रदेश के सीएम और बिल गेट्स की अमरावती में मुलाकात हुई माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और गेट्स फाउंडेशन के चेयरमैन बिल गेट्स और आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू से अमरावती में मुलाकात हुई। दोनों के बीच स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा और तकनीक को मजबूत करने पर चर्चा की गई। सीएम नायडू ने X पोस्ट में लिखा- वेलकम बैक मिस्टर बिल गेट्स, आंध्र प्रदेश में आपका स्वागत है। गुजरात के अहमदाबाद-वडोदरा के 28 स्कूलों की बम की धमकी वाला मेल, मोदी-शाह का भी नाम गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा के 28वस्कूलों को बम की धमकी का ईमेल मिला है। इनमें अहमदाबाद के 15 और वडोदरा के 13 स्कूल शामिल हैं। धमकी भरे मेल में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को भी टारगेट किया गया है। लिखा है कि गुजरात का हाल खालिस्तान जैसा होगा। 23 जनवरी को भी अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। बेंगलुरु में एक फोटो स्टूडियो के आर्टिफिशियल तालाब में 3 साल का बच्चा डूबा बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक फोटो स्टूडियो के आर्टिफिशियल तालाब में तीन साल का एक बच्चा डूब गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को मदनायकनहल्ली पुलिस स्टेशन के तहत गिद्देनहल्ली में एक फोटो शूट के दौरान हुई। पुलिस के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब बच्चा अपनी मां के साथ अपनी दोस्त के मैटरनिटी फोटो शूट के लिए स्टूडियो गया था। जब महिला अपनी दोस्त के फोटोशूट में बिजी थी, तभी बच्चा आर्टिफिशियल पानी के तालाब में फिसल गया और डूब गया। कुछ देर बाद, जब महिला को एहसास हुआ कि उसका बच्चा गायब है, तो आस-पास के दूसरे लोगों के साथ मिलकर, उन्होंने लड़के को बहुत ढूंढा। पुलिस ने बताया कि बाद में उन्हें वह पूल में मिला। उन्होंने बताया कि उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Icelandic musician Ásgeir on his new free-flowing album 'Julia' • FRANCE 24 English
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 182 रन का टारगेट दिया:ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श की फिफ्टी; दुशन हेमंथा को 3 विकेट

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment