Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के अखनूर में विदेशी करेंसी चिपके पाकिस्तानी गुब्बारे मिले

    1 day ago

    जम्मू के पास अखनूर सेक्टर के एक अग्रिम गांव से सोमवार को दो गुब्बारे मिले, जिन पर 5,000 रुपए का पाकिस्तानी करेंसी नोट और एक US डॉलर लगा था। पुलिस ने बताया कि हवाई जहाज जैसे दिखने वाले सफेद और लाल गुब्बारे खौर बॉर्डर इलाके के गुनारा गांव में एक पेड़ पर फंसे हुए मिले। अधिकारियों ने बताया कि गुब्बारों पर एक पाकिस्तानी मोबाइल नंबर और एक QR कोड भी लिखा था, जो पाकिस्तान की तरफ से इंटरनेशनल बॉर्डर के इस तरफ आए थे। हालांकि बॉर्डर इलाकों में पाकिस्तान से गुब्बारों का गिरना आम बात है, लेकिन यह पहली बार है जब उनमें विदेशी करेंसी लगे हुए मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार को BSF ने 16 लाल गुब्बारे जब्त किए, जो पाकिस्तान की तरफ से आए थे और सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के खेतों में गिरे थे। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के धारियाला जंगल इलाके में एक जंग लगा ग्रेनेड मिला था। आज की अन्य बड़ी खबरें… पानीपत रिफाइनरी में सुरक्षा बलों पर पथराव:हड़ताल कर रहे हजारों श्रमिक ने दौड़ाया हरियाणा के पानीपत जिले की रिफाइनरी में सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया गया। हजारों की संख्या में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों से उस वक्त तनातनी का माहौल बन गया, जब वहां मौजूद सुरक्षा बलों ने कर्मचारियों को एक दायरे में रहकर शांति पूर्वक अपना धरना प्रदर्शन करने की बात कही। इसके बाद अनेकों कर्मचारी लाठी-डंडों से लैस होकर आगे की ओर बढ़े। साथ ही उनको बैकअप करते हुए कई कर्मचारी पथराव करते हुए आगे बढ़ते रहे। इतना ही नहीं, हिंसक हो चुके श्रमिकों ने निर्माणाधीन प्रोजेक्ट के पास कई गाड़ियों को भी पलट दिया और तोड़फोड़ की। किसी तरह CISF और जिला स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को शांत किया। इसके बाद कर्मचारियों के प्रदर्शन को लीड कर रहे उनके लीडर्स से पुलिस ने बातचीत की। जिस दौरान लीडर्स ने कर्मचारियों की मांगों को रखा। राष्ट्रपति भवन में पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण हुआ राष्ट्रपति भवन में आज 'राजाजी उत्सव' मनाया गया। इसके तहत राष्ट्रपति भवन परिसर के केंद्रीय प्रांगण में स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 131वें एपिसोड सी. राजगोपालाचारी का जिक्र किया था। दिल्ली में आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दिल्ली कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं हैं। सूचना मिलते ही स्कूल परिसर खाली करा लिया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार, अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। ईमेल के सोर्स का पता लगाने के लिए साइबर सेल को जांच सौंपी गई है। राजकोट में 1492 मकानों पर बुलडोजर चला, लोगों ने खुद अपने घर तोड़े गुजरात के राजकोट में नगर निगम (RMC) ने शहर के जंगलेश्वर इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। इस कार्रवाई के तहत करीब 1492 मकानों को गिराए जाने का नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन के अनुसार कई निवासियों ने नोटिस मिलने के बाद अपने मकान स्वयं ही तोड़ दिए, जबकि बाकी मकानों को निगम की टीम हटा रही है। राजकोट जोन-1 डीसीपी हेतल पटेल ने बताया कि सुबह से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। पुलिस आयुक्त की निगरानी में सात निर्धारित जोनों से लोगों ने पिछले दो दिनों में अपना सामान हटा लिया और कई लोगों ने खुद ही अपने मकान तोड़ दिए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल भी सक्रिय है। इसके अलावा राज्य रिजर्व पुलिस बल (SRPF) और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) इलाके में फ्लैग मार्च कर रही है। पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय का कोलकाता में निधन, कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी माने जाते थे पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और बंगाल के अनुभवी नेता मुकुल रॉय का लंबी बीमारी के बाद 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। मुकुल ने रविवार रात 1:30 बजे कोलकाता के साल्ट लेक के अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय ने इसकी पुष्टि की है। मुकुल रॉय ने 2017 में तृणमूल कांग्रेस से दूरी बनाते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया था। 2021 के विधानसभा चुनाव में वे भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए, लेकिन बाद में उसी साल जून में फिर तृणमूल कांग्रेस में लौट गए थे। मुकुल को ममता बनर्जी का बेहद करीबी माना जाता था, उन्हें बंगाल की राजनीति का चाणक्य कहा जाता था। ओडिशा के बोलनगीर में दुल्हन को एक्स बॉयफ्रेंड ने किडनैप किया, शादी करके पति और परिवार के साथ लौट रही थी ओडिशा के बोलनगीर जिले में रविवार सुबह शादी के बाद अपने पति के साथ घर लौट रही शादीशुदा महिला को उसके पुराने प्रेमी ने बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया। दूल्हे की पहचान बोलनगीर जिले के रहने वाले हरिबंधु पटेल के तौर पर हुई है। वह शादी के लिए कंटामल गया था। शादी की रस्में खत्म होने के बाद, दूल्हा और दुल्हन परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट रहे थे तभी तारभा रोड पर बड़ाबंधा के पास बीच रास्ते में उनकी गाड़ी को रोक लिया गया। आरोपी दुल्हन को अपने साथ ले गए। ओडिशा में एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए ओडिशा के कंधमाल जिले में एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए। मरने वालों पर कुल मिलाकर करीब ₹27.50 लाख का इनाम था। कोई सिक्योरिटी कर्मी घायल नहीं हुआ। यह ऑपरेशन ओडिशा पुलिस, SOG, DVF और CRPF समेत कई सिक्योरिटी फोर्सेज ने चलाया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    5 things Vijay & Rashmika bond over beyond cinema
    Next Article
    Shadab Khan's 'Pakistan will play the final' claim goes viral - WATCH

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment