Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:केजरीवाल की हाईकोर्ट जस्टिस से अपील- आबकारी नीति केस को दूसरी बेंच को ट्रांसफर करें

    21 hours ago

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस से आबकारी नीति मामले की सुनवाई मौजूदा जज से हटाकर किसी अन्य जज को ट्रांसफर करने की अपील की। दोनों नेताओं ने कहा मामले की निष्पक्ष सुनवाई जरूरी है। यह मामला दिल्ली सरकार की पूर्व आबकारी नीति से जुड़ा है, जिसकी जांच सीबीआई, ईडी समेत कई एजेंसियां कर रही हैं। 27 फरवरी को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल और सिसोदिया समेत 23 लोगों को बरी कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ सीबीआई ने हाईकोर्ट में अपील की है। आज की बाकी बड़ी खबरें… राष्ट्रपति मुर्मू ने जल महोत्सव 2026 कार्यक्रम में हिस्सा लिया, कहा - पानी बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित ‘जल महोत्सव 2026’ में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति ने कहा कि पानी बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पानी बचाने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने को कहा। राष्ट्रपति ने उम्मीद जताई कि ‘जल महोत्सव’ भारत में पानी की सुरक्षा को लेकर एक बड़े आंदोलन का माध्यम बनेगा। ओडिशा में 10 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया ओडिशा के कंधमाल जिले के फूलबनी में बुधवार को 10 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर किया। इनमें एक स्टेट कमेटी मेंबर, एक डिविजनल कमेटी मेंबर, 2 एरिया कमेटी मेंबर और 6 CPI यानी माओवादी कैडर शामिल हैं। सरेंडर करने वाले माओवादियों की पहचान सोनू पाटम (उर्फ नीटू), संताई सलाम, लक्ष्मी मडावी (उर्फ अनुपा), सुनील तेलम, मंजुला पुनेम, रामबती आयम, गणेश कुंजाम, सुशीला डूडी, शारिर कुहुदाम और चोडी योडी हैं। असम में कट्टरपंथी ग्रुप्स से कनेक्शन के आरोप में दो लोग गिरफ्तार असम के बारपेटा जिले से कट्टरपंथी ग्रुप्स से कथित कनेक्शन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मंगलवार रात सोरभोग पुलिस स्टेशन इलाके में एक ऑपरेशन किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। असम पुलिस हेडक्वार्टर के अधिकारी ने PTI को बताया, हमने कल रात बारपेटा से दो लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ चल रही है। सरकार ने संसद में कहा- भारत टैक्सी सर्विस की शुरुआत अन्य राज्यों में भी की जाएगी सरकार ने बुधवार को कहा कि कोऑपरेटिव सेक्टर की राइड-हेलिंग सर्विस भारत टैक्सी को अगले 2-3 सालों में सभी बड़े शहरों और तालुकाओं तक बढ़ाया जाएगा। राज्यसभा में कोऑपरेटिव सोसाइटियों द्वारा जॉब क्रिएशन पर सवालों के जवाब में, कोऑपरेशन राज्य मंत्री कृष्ण पाल ने कहा कि भारत टैक्सी ड्राइवरों को मजबूत बनाने और उनकी इनकम बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी। पाल ने कहा, इसकी बुकिंग मोबाइल ऐप से आसानी से की जा सकती है। इसमें सिक्योरिटी की पूरी गारंटी है और यह पूरी ट्रांसपेरेंसी भी देता है। इसे दिल्ली पुलिस के साथ इंटीग्रेट किया गया है। मंत्री ने कहा कि भारत टैक्सी दिल्ली-NCR, गुजरात के अहमदाबाद, राजकोट, सोमनाथ, द्वारका में चल रही है। मणिपुर में जनगणना के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े मणिपुर के इंफाल में बुधवार को जस्ट एंड फेयर डिलिमिटेशन (JFD) के तहत चल रही जनगणना प्रक्रिया के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी इंफाल के इमा मार्केट में जुटे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राज्य में जनसंख्या के सही आंकड़े और अवैध घुसपैठ का मुद्दा पहले साफ करें, वरना जनगणना के आधार पर होने वाला डिलिमिटेशन निष्पक्ष नहीं होगा। उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस में अगली सुनवाई 28 मार्च को उन्नाव कस्टोडियल डेथ केस में बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में कुलदीप सिंह सेंगर और अन्य दोषियों की सजा बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने आरोपियों को जवाब दाखिल करने के लिए और समय दे दिया। इस मामले में सेंगर समेत अन्य दोषियों को 10 साल की सजा सुनाई गई है। सजा बढ़ाने की मांग को लेकर यह याचिका मृत उन्नाव रेप पीड़िता की बेटी ने दायर की है। मामले की अगली सुनवाई 28 मार्च को होगी। NCERT ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- किताब छापने से पहले सब्जेक्ट एक्सपर्ट से चेक कराया जाएगा सुप्रीम कोर्ट में एनसीईआरटी की किताब से जुड़े मामले पर बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एनसीईआरटी के सिस्टम में बदलाव किए जा रहे हैं। आगे से किसी भी किताब को पब्लिश करने से पहले उसे सब्जेक्ट एक्सपर्ट से चेक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब डोमेन एक्सपर्ट की जांच के बिना कोई भी कंटेंट पब्लिश नहीं किया जाएगा, ताकि किताबों की गुणवत्ता और सटीकता बनी रहे। अंतरिक्ष से दिखी भारत की जगमगाती रात, ISS ने जारी की फोटो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) ने बुधवार सुबह भारत की अंतरिक्ष से ली गई एक तस्वीर साझा की। यह फोटो 10 मार्च की रात की बताई जा रही है। आईएसएस ने X के पोस्ट में बताया कि यह तस्वीर उस समय ली गई, जब स्पेस स्टेशन अरब सागर के ऊपर से गुजरते हुए हिमालय की ओर बढ़ रहा था। इस दौरान नीचे भारत के कई शहर रोशनी में जगमगाते नजर आए। दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की दिल्ली के उपराज्यपाल बनाए गए तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद संधू ने कहा कि गृह मंत्री से मिलकर खुशी हुई। पब्लिक सर्विस और गवर्नेंस से जुड़े मामलों पर अच्छी बातचीत हुई। ₹50 हजार तक डिजिटल ठगी में 85% तक मुआवजा मिलेगा, आरबीआई ने नया ड्राफ्ट जारी किया आरबीआई ने इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग धोखाधड़ी के मामले में राहत के लिए नया ड्राफ्ट जारी किया है। ये नियम ऑनलाइन और कार्ड-आधारित पेमेंट, दोनों पर 1 जुलाई, 2026 से लागू होंगे करने का प्रस्ताव है। आरबीआई ने ₹50 हजार तक की ऑनलाइन ठगी के लिए नया मुआवजा तंत्र का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत नुकसान का 85% या अधिकतम ₹25 हजार (जो भी कम हो) वापस मिलेगा। यह सुविधा जीवन में सिर्फ एक बार मिलेगी। शर्त यह है कि नुकसान वास्तविक साबित हो और घटना के 5 दिन के भीतर बैंक व साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) पर शिकायत दर्ज कराई गई हो। 65% बोझ रिजर्व बैंक, 10% ग्राहक का बैंक और 10% लाभार्थी बैंक उठाएगा। बैंक की चूक से हुई ठगी पर ग्राहक की जीरो लायबिलिटी होगी और पूरा ट्रांजैक्शन रिवर्स किया जाएगा। चाहे ग्राहक ने शिकायत की हो या नहीं। 500 से अधिक के हर इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजैक्शन पर बैंक के लिए तुरंत एसएमएस अलर्ट भेजना अनिवार्य होगा। जहां ग्राहक ने ईमेल पता दिया हो, वहां ईमेल अलर्ट भी भेजना होगा। ये अलर्ट इन-एप नोटिफिकेशन के अतिरिक्त होंगे। ड्राफ्ट नियमों में ग्राहक की लापरवाही को स्पष्ट परिभाषित किया गया है। मसलन ओटीपी, पासवर्ड या पिन किसी को बताना, बैंक की स्पष्ट चेतावनी नजरअंदाज करना, पिन को कार्ड के साथ लिखकर रखना या मैलिशियस एप डाउनलोड करना।
    Click here to Read More
    Previous Article
    “Charlie was likely sacrificed”: Candace Owens revisits Charlie Kirk’s death with controversial Freemasonry angle
    Next Article
    'मुझे सपा-बसपा का समर्थक कहते हैं, यहां सबसे ज्यादा भाजपाई':लखनऊ में शंकराचार्य के सामने बटुकों की शिखा खींचने को लेकर नारेबाजी

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment