Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:केरल के कोझिकोड में कार-ट्रक में टक्कर, 4 की मौत और एक घायल

    17 hours ago

    केरल के कोझिकोड में शनिवार सुबह एक कार खड़ी ट्रक से टकरा गई। घटना में 4 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों में रमनाट्टुकारा के रहने धिनिल और फेरोक के रहने वाले अजीश, विमल और श्यामलाल शामिल हैं। पांचवा व्यक्ति गंभीर घायल है। घटना सुबह 3.25 बजे रमनाट्टुकारा के मॉडर्न बाजार इलाके में हुई। एआई समिट हंगामा मामले में IYC नेशनल प्रेसिडेंट चिब को जमानत मिली दिल्ली एआई समिट हंगामा मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट उदय भानु चिब को जमानत मिल गई है। शुक्रवार देर रात 12.30 बजे उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया था। यहीं पर सुनवाई हुई। पुलिस ने चिब की रिमांड 7 दिन और रिमांड बढ़ाने की मांग की, लेकिन जज ने इससे इनकार किया और चिब को ₹50 हजार के बॉन्ड पर जमानत दी। चिब को 24 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था। महाराष्ट्र के भिवंडी में डाइंग यूनिट में आग लगी, कोई घायल नहीं महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी औद्योगिक क्षेत्र में एक डाइंग (रंगाई) यूनिट में आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग शुक्रवार देर रात भीवंडी के कल्याण नाका के पास खोका कंपाउंड स्थित परिसर में लगी थी। नगर निगम आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तड़वी के मुताबिक पूरी रात की मेहनत के बाद आग बुझाई गई। हादसा किस वजह से हुआ, पता लगाया जा रहा है। PM गरीब कल्याण अन्न योजना में फोर्टिफाइड चावल कुछ समय के लिए बंद, सरकार ने शेल्फ-लाइफ की चिंताओं के कारण वितरण रोका सरकार ने शेल्फ-लाइफ की चिंताओं का हवाला देते हुए PM गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल फोर्टिफिकेशन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है। सरकार ने सप्लाई इसलिए रोकी है क्योंकि उसके स्टोरेज टाइम और गुणवत्ता को लेकर चिंताएं सामने आई हैं। अब इसकी समीक्षा की जा रही है। फोर्टिफाइड चावल वह चावल है जिसमें आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व मिलाए जाते हैं। इसका उद्देश्य कुपोषण और एनीमिया कम करना था, खासकर गरीब और ग्रामीण आबादी में। फोर्टिफाइड चावल में मिलाए गए पोषक तत्व समय के साथ खराब हो सकते हैं। अगर यह लंबे समय तक गोदामों में रखा रहे तो इसकी पोषण गुणवत्ता घट सकती है। साथ ही स्वाद और रंग में बदलाव आ सकता है। यह प्रोग्राम 2019 में पायलट के तौर पर शुरू किया गया था। शुरुआत में खास ज़िलों को टारगेट किया गया था। इसे फेज में बढ़ाया गया। मार्च 2022 तक ICDS और PM POSHAN को कवर किया गया, मार्च 2023 तक PDS के तहत ज़्यादा बोझ वाले 291 ज़िलों तक पहुंच गया, और मार्च 2024 तक पूरे देश में रोलआउट किया गया। आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने अप्रैल 2022 में सभी स्कीमों में पूरी तरह से लागू करने की मंज़ूरी दी थी। शिलॉन्ग के असम रेजिमेंट सेंटर में दो अग्निवीरों की मौत, दावा- संदिग्ध मेनिंगोकोकल संक्रमण था मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में असम रेजिमेंट सेंटर (एआरसी) में दो अग्निवीर ट्रेनी की संदिग्ध मेनिंगोकोकल बैक्टीरियल संक्रमण से मौत हो गई। जबकि 28 अन्य ट्रेनी युवाओं को मिलिट्री हॉस्पिटल में निगरानी में रखा गया है। पहली मौत पिछले सप्ताह हुई, जबकि दूसरी सोमवार (23 फरवरी) को। दोनों ट्रेनी शिलॉन्ग के हैप्पी वैली स्थित एआरसी में ट्रेनिंग ले रहे थे। तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, गर्दन में अकड़न और त्वचा पर रैशेज दिखने के बाद उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ा कि इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो गई। आर्मी ने तुरंत कंटेनमेंट शुरू किया है। स्थिति गंभीर होती देख मेघालय सरकार ने शुक्रवार को एडवायजरी जारी कर पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    न कुर्सी, न टेबल - जमीन पर कॉफी, 100 साल पुराने जपानी घर में खुला दुनिया का सबसे अनोखा स्टारबक्स
    Next Article
    Strategic View: Pakistan–Afghanistan Tensions Spark Fierce Debate Over Strategy, Sovereignty, and Blowback

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment