Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:कर्नाटक के बागलकोट में ट्रैक्टर खाई में गिरा, दो साल के बच्चे समेत चार की मौत

    19 hours ago

    मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (PSC) के सदस्य को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि एक और अभियान में इंफाल ईस्ट जिले से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। बरामद सामान में एक .303 राइफल मैगजीन सहित, एक .22 राइफल, एक 9 एमएम सबमशीन गन मैगजीन सहित, दो हैंड ग्रेनेड, एक इम्प्रोवाइज्ड बम (IED), एक एमके-1 ग्रेनेड और विभिन्न कैलिबर की 57 गोलियां शामिल हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ था। आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। कार भी जब्त की गई है। महाराष्ट्र में करेले की सब्जी बनाने पर बेटे ने मां की हत्या की महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में करेले की सब्जी बनाने से नाराज एक शख्स ने अपनी 65 साल की मां की हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान सुमित्रा पेटकुले (65) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी जगदीश पेटकुले (37) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक जगदीश शराब का आदी था। उसकी पत्नी दो महीने पहले घर छोड़कर चली गई थी जिसके बाद से वह अपनी मां के साथ रह रहा था। घटना वाली रात, वह नशे में घर लौटा और करेला पकाने को लेकर अपनी मां से बहस करने लगा। फिर उनकी हत्या कर दी। सुप्रीम कोर्ट ने ‘बाबरी’ नाम पर निर्माण रोकने की मांग खारिज की सुप्रीम कोर्ट ने मुगल शासक बाबर के नाम पर किसी भी धार्मिक ढांचे के निर्माण पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग संबंधी याचिका खारिज कर दी। इसके बाद याचिकाकर्ता के वकील ने याचिका वापस ले ली। याचिकाकर्ता के वकील ने तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के ऐलान का हवाला दिया। हुमायूं ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया है। याचिका में इस संबंध में केंद्र सरकार, राज्यों और अन्य संबंधित पक्षों को निर्देश देने की मांग की गई थी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Isolation Station
    Next Article
    India Reiterates Backing For Two-State Solution To Palestine Issue

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment