Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:Loc के पास ड्रोन घुसपैठ के चलते जम्मू-कश्मीर में 2-3 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे

    2 days ago

    नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ के कई प्रयासों के चलते जम्मू और कश्मीर के सभी स्कूल 2 और 3 मार्च को बंद रहेंगे। कश्मीर के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एक आदेश जारी कर कहा है कि शीतकालीन अवकाश के बाद आज से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। रविवार तड़के जम्मू और कश्मीर के पुंछ क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के प्रयास में भारतीय सेना द्वारा 2-3 छोटे ड्रोन को गिरा दिया गया था। इसके चलते स्कूलों को बंद करने का फैसला किया गया है। आज की बाकी बड़ी खबरें… ओडिशा के बोलांगीर और बरगढ़ को नक्सल मुक्त, कुल संख्या 7 हुई ओडिशा के 2 जिले बोलांगीर और बरगढ़ को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है। ओडिशा पुलिस ने बताया कि यहां के 15 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। अब से ये जिले नक्सल मुक्त हैं। डीजीपी वाई बी खुरानिआ ने कहा कि राज्य में लंबे समय से चलाए जा रहे संयुक्त एंटी-नक्सल अभियानों का यह एक बड़ा परिणाम है। इन 15 माओवादियों ने छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आत्मसमर्पण किया, जो बरगढ़ से सटा हुआ है। ये माओवादी बरगढ़-बोलांगीर-महासमुंद बेल्ट में सक्रिय थे। डीजीपी ने बताया कि इस घोषणा के साथ ओडिशा में नक्सल मुक्त जिलों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है, इनमें नुआपाड़ा, नबरंगपुर, कोरापुट, मलकानगिरी, बौध, बोलांगीर और बरगढ़ के नाम हैं। कंधमाल, रायगढ़ा और कालाहांडी जिलों में अभी भी माओवादी गतिविधियां जारी हैं। राज्य में अब करीब 25 माओवादी ही एक्टिव बचे हैं। 6 और 7 मार्च को केरल जाएगा निर्वाचन आयोग; विधानसभा चुनाव की तैयारियों समीक्षा करेगा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग 6-7 मार्च को केरल में विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेगा। इस साल कुल 5 राज्यों (केरल, असम, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और प. बंगाल) में चुनाव होने हैं। आयोग असम, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी का दौरा कर चुका है, पश्चिम बंगाल का दौरा बाकी है। इन राज्यों में एसआईआर पूरा हो चुका है। ईरान संकट के बीच, कार्नी और मोदी की वार्ता आज कनाडा के पीएम मार्क कार्नी अपना मुंबई दौरा खत्म कर रविवार शाम 7 बजे दिल्ली पहुंच गए। ईरान संकट के बीच वे सोमवार को पहले विदेश मंत्री जयशंकर से मिलेंगे। इसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे।
    Click here to Read More
    Previous Article
    As Bitcoin Volatility Persists, Investors Turn To Stablecoins & DeFi: What You Need To Know
    Next Article
    Wordle Answer Today (March 2): Did Puzzle #1717 Make You Go Bonkers? Check Hints, & Solution

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment