Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में संरक्षित मंदिर में मशाल जलाकर रील शूट की, पांच अज्ञात पर FIR

    16 hours ago

    महाराष्ट्र के जलगांव में संरक्षित महेश्वर मंदिर के कैंपस में मशाल जलाकर रील शूट की गई। पुलिस ने इस मामले में 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में 5-6 लोग मंदिर के अंदर शिवलिंग के पास पूजा और घंटियां बजाते नजर आए। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अनुसार आरोपियों ने ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल कर मंदिर परिसर, यहां तक कि गर्भगृह में भी मशालें जलाईं। निरीक्षण के दौरान मंदिर के फर्श और स्तंभों पर धुएं और जलने के निशान मिले। आज की अन्य बड़ी खबरें… आंध्र प्रदेश में मां ने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर बच्ची की हत्या की आंध्र प्रदेश में 30 महीने की एक बच्ची की उसकी मां और लिव-इन पार्टनर ने हत्या कर दी। शव को तिरुपति जिले में स्वर्णमुखी नदी के किनारे दफना दिया। आशालता नाम की महिला पिछले डेढ़ साल से अपने पति से अलग रेड्डी कुमार के साथ रह रही थी। आशा और रेड्डी सोशल मीडिया से मिले थे। जस्टिस वर्मा केस: लोकसभा स्पीकर ने आरोपों की जांच के लिए फिर से पैनल बनाया जस्टिस वर्मा मामले की जांच के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बुधवार को तीन सदस्यों वाली कमेटी को फिर से बनाया। यह कमेटी पिछले साल मार्च में जस्टिस यशवंत वर्मा के घर से कैश की जली हुई गड्डियां मिलने के बाद उन्हें हटाने के कारणों की जांच के लिए बनाई गई। स्पीकर ने पिछले साल 12 अगस्त को भी एक कमेटी बनाई थी, जिससे उनके खिलाफ इंपीचमेंट की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
    Click here to Read More
    Previous Article
    When banks lose interest, in you & me
    Next Article
    Actor Ranya Rao Named In Rs 102-Crore Gold Smuggling Case Chargesheet

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment