Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    भास्कर अपडेट्स:नाम तमिलर काची ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 234 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, इसमें 117 महिलाएं

    16 hours ago

    नाम तमिलर काची (NTK) ने शनिवार को तिरुचिरापल्ली के आलमपट्टी पुदुर में हुए 'मात्राथाई विरुंबुम मक्कल मानाडू' में आने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के लिए अपने 234 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी की। पार्टी के चीफ कोऑर्डिनेटर, सीमन ने स्टेज पर सभी उम्मीदवारों का परिचय कराया और घोषणा की कि वह कराईकुडी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के अनुसार, लिस्ट में 117 पुरुष और 117 महिला उम्मीदवार शामिल हैं, जिससे चुनावी मैदान में पुरुषों और महिलाओं का बराबर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होता है। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह कदम राजनीति में जेंडर इक्वालिटी के लिए NTK की प्रतिबद्धता को दिखाता है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई में पुलिस भर्ती की दौड़ में एक शख्स की मौत छत्रपति संभाजीनगर में गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) की भर्ती में दौड़ते समय एक 24 साल के उम्मीदवार की मौत हो गई। यह घटना मध्य महाराष्ट्र शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में 1600 मीटर दौड़ के इवेंट के दौरान हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वाले की पहचान संग्राम शिंदे के रूप में हुई है, जो सांगली जिले के पलुस का रहने वाला था। शिंदे फिनिश लाइन से ठीक पहले गिर गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कॉन्स्टेबल के 93 पदों को भरने के लिए रिक्रूटमेंट ड्राइव शुक्रवार को शुरू हुई थी। अधिकारी ने बताया कि 600 से ज्यादा कैंडिडेट ने रनिंग टेस्ट दिया।
    Click here to Read More
    Previous Article
    Jithu Madhavan confirms 'Suriya 47' as a 'Proper Tamil film'
    Next Article
    Pakistan Strikes 7 'Terrorist' Camps Along Afghan Border, Killing 'Dozens'

    Related भारत Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment